देश
SIT सदस्य के Covid पॉजिटिव निकलने के बाद नहीं हुई श्रुति मोदी से पूछताछ
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के बुधवार को पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश होने के कुछ घंटे बाद, उन्हें वापस भेज दिया गया. ऐसा टीम के अधिकारियों में से एक के कोरोना पॉजिटिव निकलने के कारण किया गया. एनसीबी के उप निदेशक के.पी.एस. मल्होत्रा ने एक बयान में कहा, ‘एनसीबी एसआईटी टीम का एक सदस्य जांच में कोविड-19 पॉजिटिव निकला. एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट अभी एनसीबी को मिली.’
मल्होत्रा ने कहा, एहतियात के मद्देनजर एसआईटी के अन्य सदस्यों की भी जांच करायी जाएगी और सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘तदनुसार, एनसीबी ने श्रुति मोदी को वापस भेज दिया है, जो आज सुबह जांच में शामिल हुई थी.’
एनसीबी ने मंगलवार को किया था तलब
श्रुति मोदी को जांच में शामिल होने के लिए एनसीबी ने मंगलवार को तलब किया था. श्रुति मोदी के अलावा, सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा को भी एजेंसी द्वारा तलब किया गया था.
एनसीबी ने शोविक, मिरांडा और कई अन्य लोगों के कथित ड्रग चैट के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर मामला दर्ज किया था.
सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. सीबीआई और ईडी के अलावा, एनसीबी सुशांत की मौत के मामले की जांच करने वाली तीसरी एजेंसी है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.