देश
साउंड एंड विजन डबिंग स्टूडियो हुआ बंद, अभिषेक बच्चन ने की थी रिकॉर्डिंग
कोरोना पॉजिटिव अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की सेहत अभी ठीक है. नानावती अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा है कि अमिताभ और अभिषेक बच्चन की सेहत अभी स्थिर है और दोनों को अस्पताल की आइसोलेशन यूनिट में रखा गया है. कुछ देर पहले जानकारी सामने आई कि जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. लेकिन अब इस सबके चलते रिकॉर्डिंग के लिए मशहूर साउंड एंड विजन डबिंग स्टूडियो को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है.
वहीं, सूत्रों की मानें तो अमिताभ और अभिषेक की एंटीजेन टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद एक बार फिर से उन दोनों का टेस्ट किया जा सकता है.
पूरा देश कर रहा स्वस्थ होने की कामना
महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव हैं. उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना से संक्रमित हैं. पूरा देश उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. पटना के लोगों का कहना है कि महानायक ने हर जंग जीती है. अमिताभ बच्चन के चाहने वालों में दिल्ली भी पीछे नहीं है. दिल्ली के लोगों के लोगों का कहना है कि हमारी दुआ है कि वो जल्द ठीक होकर घर लौटें.