देश
कोरोना वायरस: निगरानी में एयर इंडिया के 10 क्रू मेंबर्स, 14 दिन चलेगा उपचार
- 68 Views
- March 03, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए एयर इंडिया के 10 क्रू मेंबर्स को निगरानी (क्वैरंटाइन) में रखने का फैसला किया गया है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि 25 फरवरी को विएना से दिल्ली आए एयर इंडिया के एआई 154 विमान में एक यात्री का सैंपल टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है.
यह फैसला तब लिया गया जब सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की पुष्टि की. मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, “सीओवीआईडी-19 संक्रमण का एक मामला दिल्ली और एक तेलंगाना से सामने आया है. दिल्ली वाला मरीज इटली गया था, जबकि तेलंगाना वाला मरीज पूर्व में दुबई की यात्रा कर चुका है.” मंत्रालय की इस पुष्टि के बाद यह फैसला हुआ कि विएना-दिल्ली एयर इंडिया विमान के 10 क्रू मेंबर्स को उनके घर में 14 दिन के लिए निगरानी में रखा जाएगा. दिल्ली में जिस मरीज का पता चला है, वह इसी विमान में सवार था. 25 फरवरी को इस विमान ने विएना से दिल्ली की उड़ान भरी थी.
एक बयान में कहा गया है कि 25 फरवरी की विएना-दिल्ली फ्लाइट के क्रू मेंबर्स अपने-अपने घरों में 14 दिनों तक निगरानी (अलग-थलग) में रहेंगे. यदि इस अवधि के दौरान उनमें कोरोना वायरस संक्रमण के कोई भी लक्षण दिखते हैं, तो उन्हें तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करना होगा. एयर इंडिया के अधिकारियों ने कहा, “यात्री (कोविड 19 से संक्रमित) ने सड़क से इटली की यात्रा की थी. उसने 25 फरवरी को विएना-दिल्ली की उड़ान भरी थी.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.