देश
सार्स से भी ज्यादा खतरनाक हुआ कोरोना वायरस, अब तक 811 की मौत
- 106 Views
- February 09, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
चीन में कोरोना वायरस अब महामारी की तरह फैल गया है. चीन में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 811 पर पहुंच गया है. साल 2002 से 2003 के बीच जिस तरह से सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिन्ड्रोम (सार्स, SARS) ने तबाही मचाई थी, उससे कहीं ज्यादा बड़ी महामारी बनकर अब सार्स उभर गया है. सार्स की वजह से जहां 774 मौतें हुई थीं, वहीं अब कोरोना वायरस ने देखते-देखते 811 जिंदगियां निगल ली हैं.
सार्स की वजह से ने 774 लोगों मौत हुई थी वहीं 8,098 लोगों इससे संक्रमित हो गए थे. चीन और हांगकांग में इसका प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिला था. चीन में फैली इस माहामारी के बाद दुनियाभर के देश दहशत में हैं. अमेरिका और जापन में भी एक-एक मौतें दर्ज की गई हैं.
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक हर जगह वैज्ञानिक इस वायरस से निपटने के लिए उपचार की तलाश कर रहे हैं, हालांकि कोई कारगर दवा अब तक सामने नहीं आई है. कोरोना वायरस का संक्रमण वुहान के पशु बाजार से दिसंबर 2019 में फैला था. इस बीमारी की असर वुहान में ही सबसे ज्यादा है. सबसे ज्यादा मौतें वहीं दर्ज की गई हैं.