दुनिया
ढाका हमले के लिए बांग्लादेश ने IS को नहीं, ISI को ठहराया जिम्मेदार
- 431 Views
- July 04, 2016
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
ढाका। ढाका में आतंकवादी हमले पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक के बीच बांग्लादेश ने सबसे घातक हमले के लिए स्थानीय इस्लामी आतंकवादियों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को जिम्मेदार ठहराया। बांग्लादेश ने इस हमले के लिए आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की भूमिका खारिज की है। इस हमले में 20 बंधकों की हत्या की गई थी।
गृहमंत्री असदुज्जमां खान ने बताया कि मुझे एक बार फिर साफ करने दें, बांग्लादेश में किसी आईएसआईएस या अल-कायदा का वजूद नहीं है, बंधक बनाने वाले सभी देश में ही पले-बढ़े आतंकवादी थे, ना कि आईएसआईएस या किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय इस्लामी संगठन के सदस्य। खान ने कहा कि हम उन्हें उनके पूर्वजों के साथ जानते हैं, वे सभी बांग्लादेश में पले-बढ़े हैं, वे जेएमबी (जमीयतुल मुजाहिदीन बांग्लादेश) जैसे देश में ही पनपे संगठनों से जुड़े हैं।
ढाका हमले के लिए बांग्लादेश ने IS को नहीं, ISI को ठहराया जिम्मेदार
ढाका में आतंकवादी हमले पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक के बीच बांग्लादेश ने सबसे घातक हमले के लिए स्थानीय इस्लामी आतंकवादियों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को जिम्मेदार ठहराया।
ढाका के राजनयिक क्षेत्र में स्थित और विदेशियों के बीच लोकप्रिय रेस्तरां होले आर्टिजन बेकरी में 12 घंटे तक लोगों को बंधक बनाने के प्रकरण का अंत सैन्य कार्रवाई में हुआ। आतंकवादियों ने 20 बंधकों की हत्या कर दी जबकि सैन्य कार्रवाई में छह आतंकवादी मारे गए और एक जिंदा गिरफ्तार हुआ। आईएस का दावा है कि उसने इस आतंकवादी हमले को अंजाम दिया है।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के राजनीतिक सलाहकार हुसैन तौफिक इमाम ने कहा कि जिस तरह बंधकों को तेज धारदार बड़े चाकुओं से मारा गया है उससे लगता है कि स्थानीय आतंकवादी समूह, प्रतिबंधित जमात-उल-मुजाहिदीन का हाथ है। इमाम ने एक टीवी चैनल से चर्चा में कहा कि पाकिस्तान की आईएसआई और जमात के बीच का रिश्ता जग-जाहिर है, वे मौजूदा सरकार को पटरी से उतारना चाहते हैं। एक आतंकवादी आखिरी वक्त में घबरा गया और जिंदा पकड़ा गया है। उसके पास अहम जानकारियां हैं।
बांग्लादेश के एक रेस्तरां में आतंकवादियों के जघन्य हमले के बाद सबूत एकत्रित करने के लिए आज सीआईडी के जांच अधिकारियों के दो दलों और एक बम निरोधक दस्ते ने रेस्तरां का मुआयना किया। एक पुलिस सूत्र के हवाले से ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने कहा कि सभी हमलावर 20 से 28 साल के बीच के बांग्लादेशी नागरिक थे। पुलिस ने कहा कि हमलावर पढ़े लिखे और ज्यादातर अमीर परिवार के थे।
सूत्र ने कहा कि सभी छात्र थे और अपराध स्थल पर बांग्ला और अंग्रेजी में बात कर रहे थे। पुलिस प्रमुख एकेएम शाहिदुल हक ने कहा कि मारे गये पांच बंदूकधारी आतंकवादी के रूप में दर्ज हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उनकी पहचान आकाश, बिकास, डॉन, बंधोन और रिपोन के रूप में की।
आतंकवादियों ने जिन बंधकों की हत्या कर दी उनमें 19 साल की एक भारतीय किशोरी तारिषी जैन शामिल है। आतंकवादियों के हाथों मारे गये लोगों में 9 इतालवी, 7 जापानी, बांग्लादेशी मूल का एक अमेरिकी और दो बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आतंकवादियों को हथियार और विस्फोटकों का बंदोबस्त करने वाले अपराधियों की जड़ों का पता लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने यह टिप्पणी अपने आधिकारिक आवास पर जापान के विदेश राज्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान की।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.