मनोरंजन
’11 साल का दूल्हा 26 की दुल्हन’, जानिए इस कहानी की पूरी सच्चाई
- 429 Views
- June 30, 2016
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
फिल्म सांकल का एक सीन जिसमें एक बच्चे से लड़की की शादी कर दी जाती है।
फिल्म सांकल का एक सीन जिसमें एक बच्चे से लड़की की शादी कर दी जाती है।
जयपुर. क्या हो अगर एक 11 साल के लड़के की शादी 26 साल की लड़की के साथ कर दी जाए? हैरान हो गए न। घबराइए नहीं, बाल विवाह की इस अनोखी कहानी के पीछे का सच दूसरा है। दरअसल, इस सच के पीछे एक सबक है जो देश के उन हिस्सों की हकीकत बयां करता है जहां आज भी इस तरह की सामाजिक समस्या बरकरार है। क्या है इस बेमेल विवाह का सच, जानें पूरा मामला…
– दरअसल, हम जो कहानी बता रहे हैं वह रियल नहीं बल्कि फिल्मी है।
– यह कहानी राजस्थान में बाल विवाह की थीम को लेकर बनी फिल्म ‘सांकल’ की है।
– इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न में प्रदर्शन के लिए ‘सांकल’ का भी सिलेक्शन हुआ है।
– यह फेस्टिवल 16 जुलाई से शुरू होगा।
सच्ची घटना पर बनी है ये फिल्म
– फिल्म की कहानी एक 26 साल की लड़की के आसपास घूमती है जिसकी शादी एक बच्चे से करा दी जाती है।
– इसकी कहानी सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है, फिल्म को विदेशों में काफी सराहना और अवॉर्ड मिल चुका है।
– फिल्म में यह दिखाया गया है कि कैसे बाल विवाह का खामियाजा कई लोगों को उठाना पड़ता है।
राजस्थान के ही हैं डायरेक्टर
– फिल्म के डायरेक्टर दैदीप्य जोशी जयपुर के ही रहने वाले हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिविर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है।
– 1992 में वे असिस्टेंट डायरेक्टर बने। 1999 में उन्होंने अपना पहला टीवी सीरियल डायरेक्ट किया था।
– 16 साल के करियर में वे करीब 7 टीवी सीरियल, 35 डॉक्युमेंट्री और 250 ऐड फ़िल्में बना चुके हैं।
– सांकल में चेतन शर्मा, तनिमा भट्टाचार्य, हरीश कुमार, जगत सिंह, समर्थ शांडिल्य और मिलिंद गुनाजी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
क्या है फिल्म की कहानी
– फिल्म में राजस्थान और पाकिस्तान बॉर्डर के पास मौजूद एक गांव की कहानी है।
– गांव में समाज की प्योरिटी बनाए रखने के लिए लड़कियों की शादी अपनी ही कम्युनिटी में कर दी जाती है।
– इसी बीच लड़कों की कमी होने से एक लड़की की शादी 11 साल के बच्चे से कर दी जाती है।
– फिर इनकी जिंदगी में कैसी उठा-पटक शुरू होती है, पूरी फिल्म इसी पर आधारित है।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.