धर्म / आस्था
आज से रमजान शुरू, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
- 545 Views
- June 07, 2016
- By admin
- in धर्म / आस्था, समाचार
- 0 Comments
- Edit
आज से रमजान शुरू, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
रमज़ान का पाक महीना आज से शुरू हो गया. 6 जून सोमवार को चाँद निकलने के बाद देश भर में लोगों ने तरावी की नमाज़ अदा की, और सुबह सहरी करके रोज़ा रखना शुरू किया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर शुभकामनाएं दी हैं.
राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में पहले रोज़े के लिए रोज़ेदार सेहरी करने के लिए घरों से बाहर निकले. पूरे इलाके में ख़ास तरह के उत्सव का माहौल रहा. मस्जिद के आस पास सजावट की गई है. दिल्ली में आज इफ्तार का वक़्त 7 बजकर 19 मिनट पर है.
पूरे एक महीने तक रमज़ान चलता है. इस महीने में लोग रोज़े रखते है और इबादत करते हैं. रहमतों के इस महीने में लोग ज़कात, सदक़ा गरीबों में बाटते हैं. इस महीने में हर मुसलमान अपनी कमाई की सालाना बचत पर ढाई फीसद ज़कात ग़रीबों में तक़सीम करता है.