मुंबई: कुर्ला घटना के बाद BMC का एक्शन, मदरसे की जांच का नोटिस जारी

मुंबई के कुर्ला में एक लड़का और लड़की के साथ हुई घटना के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बड़ा कदम उठाया है. घटना से जुड़े नाबालिग बच्चों के जिस मदरसे में पढ़ने की बात सामने आई थी, अब नगर निगम ने उस मदरसे के ढांचे की जांच कराने का फैसला किया है. इसके लिए BMC ने मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 488 के तहत नोटिस जारी किया है.

BMC की ओर से जारी नोटिस में मदरसे के मालिक, संचालक या वहां रहने वाले लोगों को जांच के संबंध में जानकारी दी गई है. यह नोटिस 23 नवंबर 2026 को जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि नगर निगम की टीम 25 नवंबर 2026 या इसके बाद किसी भी कार्यदिवस में मदरसे का निरीक्षण कर सकती है.

मदरसे के ढांचे की होगी जांच

नोटिस के मुताबिक, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मदरसे के भवन का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान भवन की नाप-जोख भी की जाएगी. BMC यह जांच करेगी कि परिसर में बना ढांचा नियमों के मुताबिक है या नहीं.

इसके साथ ही नोटिस में मदरसा प्रबंधन से भवन से जुड़े जरूरी दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है. इनमें स्वीकृत नक्शे, ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट और भवन निर्माण की अनुमति से जुड़े दूसरे दस्तावेज शामिल हैं.

पुलिस से भी मांगी गई मदद

नगर निगम ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाटकोपर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को भी पत्र भेजा है. इसमें जांच के समय पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.

एकनाथ शिंदे का शिवसेना नगराध्यक्षों को निर्देश, ‘कम बोलें और ज्यादा काम करें’

गौरतलब है कि कुर्ला की घटना में 8 नाबालिग बच्चों के नाम सामने आए थे. ये बच्चे जिस मदरसे में पढ़ते थे, अब BMC ने उसी मदरसे के भवन की जांच की प्रक्रिया शुरू की है. हालांकि, जारी नोटिस में कार्रवाई का आधार भवन का निरीक्षण और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच बताया गया है.

🐦 Kicau Mania

Nikmati suara burung terbaik setiap hari! Rawat, latih, dan cintai burung kicauanmu.


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *