मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर तैयारियां लदमा गांव में जोर शोर से चल रही है. 25 नवंबर को होने वाली शादी की इन दिनों काफी अधिक चर्चा हो रही है. 4 लाख से अधिक मेहमानों की आने की संभावना है. करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं.
टेंट लगाने के लिए भी उत्तर प्रदेश के मऊ से खास कारीगर पहुंचे हैं. यही नहीं पूरे परिसर में लाइट का भी खास इंतजाम किया जा रहा है. खाने के लिए अलग-अलग व्यंजनों की तैयारी, और मनोरंजन की भी खास व्यवस्था होगी.
मंडप तैयार करने में जुटे 700 कारीगर
जानकारी के अनुसार, शादी के लिए 11 बीघा से अधिक जमीन पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है. शादी के लिए टेंट लगाने के लिये उत्तर प्रदेश के मऊ से कारीगर बुलाए गये हैं. वहीं, पूरे परिसर की लाइट बंगाल से मंगवाई जा रही हैं. सजावट को अंतिम रूप देने के लिए 700 से अधिक कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं शादी के लिए खास स्टेज तैयार किया जायेगा. शादी के मंडप को लाल किला और हवा महल की तर्ज पर बनाया जा रहै, जबकि जयपुर के प्रसिद्ध पत्रिका गेट की थीम पर तैयार हो रहा है. मुख्य स्टेज 105 फीट चौड़ा, 38 फीट लंबा होगा, जिसकी ऊंचाई लगभग 40 फीट है.
दोपहर में होगी घुड़दौड़ प्रतियोगिता
शादी के अवसर पर मेहमानों के मनोरंजन की भी खास व्यवस्था की गई है. दोपहर के समय में एक भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजन किया जायेगा, जिसमें बिहार, झारखंड, एमपी, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत देश के अलग-अलग राज्यों से घोड़ों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. अनंत आवास पर बने अस्तबल में भी कई घोड़े हैं. घुड़दौड़ प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. ट्रैक पर घुड़सवारों ने अभ्यास शुरू कर दिया है. इस प्रतियोगिता को जीतने वाले को महिंद्रा थार दी जायेगी.
3 बीघा में बनेंगे 200 से अधिक पकवान
इस शादी के समारोह में 4 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं, जिनके खाने-पीने के लिए भव्य इंतजाम किया गया है. 200 से अधिक पकवानों का मेन्यू तैयार किया जा रहा है. करीब 3 बीघा में खाना बनाने के लिए टेंट लगाया गया है, जहां खाद्य सामग्रियां रखी जा रही हैं.
शाही मेन्यू में क्या होगा खास?
मेहमानों के लिए 400 से अधिक काउंटर लगाए जायेंगे, जिसमें 10 हजार लोग खाना परोसने की जिम्मेदारी लेंगे. खाने के मेन्यू की बात करें को बिहारी व्यंजन में लिट्टी-चोखा, मखाने की खीर, देसी घी का मालपुआ, बालूशाही, रसगुल्ला सिलाव खाजा. इसके बाद मेन कोर्स व चावल में शाही कोफ्ता, पनीर, दाल मखनी, कश्मीरी पुलाव बिरयानी रहेगी. स्ट्रीट फूड में चाट काउंटर, गोलगप्पे, डोसा, चाउमीन, पिज्जा, पास्ता विदेशी आइसक्रीम की व्यवस्था की जायेगी.

Leave a Reply