टेक्नोलॉजी
रिलायंस ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन, कीमत 3,999 रुपये
- 322 Views
- June 04, 2016
- By admin
- in टेक्नोलॉजी, समाचार
- 0 Comments
- Edit
रिलायंस रिटेल ने अपना नया Lyf ब्रांड का स्मार्टफोन फ्लेम 6 लॉन्च कर दिया है ये फोन कंपनी की बेवसाइट पर लिस्ट किया गया है. जिसकी कीमत 3,999 रुपये है. ये फोन ऑफलाइन स्टोर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इससे कंपनी अपने दो और बजट स्मार्टफोन फ्लेम3 और फ्लेम4 लॉन्च कर चुकी है.
Lyf फ्लेम 6 एंड्रॉयड 5.1 लॉलिपॉप पर चलता है और डुअल सिम सपोर्टिव है. दोनो ही सिम स्लॉट 4G हैं लेकिन एक वक्त पर एक ही सिम 4G इस्तेमाल की जा सकेगी.
Lyf फ्लेम 6 में 4 इंच का डिस्प्ले होगा जिसकी रिजॉल्यूशन 480×800 पिक्सल होगी. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 1.5GHz क्वार्ड कोर और 512MB रैम से लैस है. ये स्मार्टफोन 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरा है. . इंटरनल मैमोरी की बात करें तो इसमें 4 जीबी की स्टोरेज है जिसे बढ़ा कर 32 जीबी तक किया जा सकता है.
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G, वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, यूएसबी जैसे आम कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं.