दुनिया
सच हुई बिल्ली एचिलेस की भविष्यवाणी, रूस को बताया था विजेता
- 181 Views
- June 15, 2018
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
फीफा वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में मेजबान रूस ने सऊदी अरब पर धमाकेदार जीत दर्ज की. मैच में रूस ने सऊदी अरब को 5-0 से मात दी. इस जीत से जहां एक तरफ पूरे स्टेडियम में फैंस खुशी से झूमने लगें तो वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी रूस के कोच को फोन कर इस जीत के लिए बधाई दी. दोनों ही टीमें इस साल की सबसे कमजोर टीम मानी जा रही हैं. वर्ल्ड रैंकिंग में रूस 70वें नंबर पर है तो वहीं अरब 67वें नंबर पर है.
बिल्ली एचिलेस ने किया कमाल
फीफा वर्ल्ड कप 2010 में एक कछुआ काफी मशहूर हुआ था नाम था पॉल ऑक्टोपस. ये कछुआ मैच से पहले ही टीम की जीत को लेकर भविष्यवाणी करता था और ये बताता था कि मैच में कौन सी टीम जितेगी और वही टीम जितती भी थी. वहीं इस वर्ल्ड कप में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है जहां फुटबॉल वर्ल्ड कप के पहले मैच में ही इस बिल्ली ने रूस की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी और टीम ने ठीक उसी तरह जीत भी दर्ज किया. बिल्ली का नाम एचिलेस है.
ऐसा चुना विजेता टीम को
ओल्ड इम्पेरियल सारिस्ट कैपिटल के प्रेस सेंटर में दो कटोरियां रखी गई थीं. जिसमें बिल्ली को एक कटोरी को चुनना था. बिल्ली ने एक कटोरी चुनी जिसमें से रूस की पर्ची थी. जिसके बाद बिल्ली को टीम की जर्सी पहनाई गई. बिल्ली की मालकिन एना कासाटकिना ने कहा- ”एचिलेस को लोगों के बीच में रहने का शौक है और वो घबराती नहीं है.”
कौन है ये बिल्ली एचिलेस?
इस बिल्ली का नाम एचिलेस है जो सेंट पीट्सबर्ग के हर्मिटेज म्यूजियम में रहती है. यह बिल्ली उन 70 बिल्लियों में से एक है, जो हर्मिटेज म्यूजियम में चूहों का शिकार करने के लिए रखी गई हैं. आपको बता दें कि ये बिल्ली बहरी है जिसकी वजह से इसका ध्यान नहीं भटक पाता है. और चीजों का आसानी से चयन कर लेती है. यही कारण है कि इस बार इसे फीफा वर्ल्ड कप के विजेता को चुनने का काम दिया गया है. हालांकि, इस बिल्ली को यह काम किस अधिकारी ने दिया है अभी इस बात का पता नहीं चल सका है, लेकिन इस फैसले के दस्तावेज तक साइन हो चुके हैं.
ऑक्टोपस पॉल कर चुका है 2010 में धमाल
ऑक्टोपस पॉल को कौन भूल सकता है. उसमें भी इस बिल्ली की तरह ही खेल से पहले ही विजेता टीम को चुनने की क्षमता थी. 2010 में हुए फीफा वर्ल्ड कप में पॉल ऑक्टोपस ने टूर्नामेंट से पहले ही घोषणा कर दी थी कि स्पेन विजेता होगा और हुआ भी ऐसा ही. फाइनल में स्पेन ने जर्मनी को हरा दिया. इसके बाद तो वो रातों-रात दुनियाभर में फेमस हो गया, लेकिन अक्टूबर 2010 में प्राकृतिक कारणों से जर्मनी में उसकी मौत हो गई.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.