व्यापार
पेट्रोल-डीजल फिर होगा महंगा, जानिए अहम वजह क्या है?
- 355 Views
- May 04, 2016
- By admin
- in व्यापार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
petrol diesel price hike soon
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की मार फिर से ग्राहकों पर पड़ सकती है। पिछले सप्ताह की तुलना में इस बार कच्चे तेल की कीमत करीब दो डॉलर प्रति बैरल बढ़ गई है। इसका असर घरेलू बाजार में पड़ सकता है। पिछले सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।
भारतीय बॉस्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 3 मई को को 43.05 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के आंकड़ो के अनुसार भारतीय बॉस्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 43.05 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। रुपये के संदर्भ में, भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 3 मई को 2852.72 रुपये प्रति बैरल हो गई। पिछले सप्ताह पीपीएसी की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में कच्चे तेल की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 41.08 डॉलर थी।
पिछले सप्ताह पेट्रोल की कीमतों में जहां 1.06 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, वहीं डीजल पर 2.94 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। बढ़ी हुई कीमतें शनिवार आधी रात से लागू हो गई थी। नई दरों के अनुसार दिल्ली में अब पेट्रोल 61.13 की बजाय 62.19 रुपये प्रति लीटर और वहीं एक लीटर पेट्रोल के लिए 48.01 की जगह 50.95 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।
इससे पहले इसी महीने की 16 अप्रैल को पेट्रोल के दाम में 0.74 पैसे और डीजल में 1.30 रुपये की कमी की गई थी। आईओसी ने बताया कि पेट्रोलियम के अंतरराष्ट्रीय उत्पाद मूल्य और रुपये तथा अमेरिकी डॉलर के एक्सचेंज रेट के वर्तमान स्तर के कारण यह बढ़ोतरी करनी पड़ी है।