टेक्नोलॉजी
ओबामा की ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन योजना खत्म करेंगे ट्रंप
- 185 Views
- October 07, 2017
- By admin
- in टेक्नोलॉजी, समाचार
- 0 Comments
- Edit
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश के बिजली संयंत्रों से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन घटाने से जुड़े पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की प्रमुख योजना को खत्म करेंगे. ट्रंप ने कहा है कि पिछले प्रशासन ने अपने वैधानिक अधिकार से बाहर जाकर यह काम किया था.
द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप द्वारा पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) को विवादास्पद 2015 कानून, जिसे स्वच्छ विद्युत योजना के रूप में जाना जाता है, को दोबारा लिखने के निर्देश जारी किए जाने के कई महीनों बाद 43 पन्नों का यह प्रस्ताव सामने आया है, जिसे आने वाले दिनों में सार्वजनिक किया जा सकता है.
एजेंसी का कहना है कि वह प्राकृतिक गैस और कोयला आधारित बिजली संयंत्रों से उत्सर्जन में कटौती करने के सर्वोत्तम तरीके के लिए जनता से जानकारी लेने की योजना बना रही है.
ईपीए के प्रवक्ता लिज बाउमैन ने गुरुवार को एक ई-मेल में कहा, “ट्रम्प प्रशासन जिस भी नियम को बदलने का प्रस्ताव करता है, उसे कानून के दायरे में सावधानीपूर्वक और उचित तरीके से किया जाएगा.”
स्वच्छ ऊर्जा योजना, 2015 में पेरिस में हुए ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय जलवायु समझौते के हिस्से के रूप में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा जताई गई प्रतिबद्धता का एक अभिन्न अंग था. लेकिन ट्रंप ने पेरिस समझौते से अलग होने की बात कही है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.