खेल
धवन-राहुल की बड़ी साझेदारी के बाद टीम इंडिया की पारी लड़खाड़ाई, पहले दिन गंवाए 6 विकेट
- 128 Views
- August 12, 2017
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (119) और लोकेश राहुल (85) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने पल्लेकेल में जारी तीसरे टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए हैं. टीम की ओर से रिद्धिमान साहा 13 रन और हार्दिक पांड्या 1 रन बनाकर नाबाद हैं.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने वाली भारतीय टीम ने लंच तक धवन और लोकेश की शतकीय साझेदारी के दम पर 134 रन बना लिए थे.
दूसरे सेशन में भारत ने धवन, राहुल और चेतेश्वर पुजारा के रूप में अपने तीन अहम विकेट गंवाए. श्रीलंका के नए गेंदबाज मलिंदा पुष्पकुमारा ने राहुल और उसके बाद धवन को पवेलियन भेजकर भारत की इस मजबूत साझेदारी को तोड़ा. धवन ने इस बीच अपने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया.
चाय के बाद भारत की पारी को आगे बढ़ाने उतरे कोहली और रहाणे भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए. कोहली को संदाकन और रहाणे को पुष्पकुमारा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.
बता दें कि रहाणे ने 17 रनों की पारी खेली. इस के बाद कप्तान विराट कोहली भी शुरूआत मिलने के बावजूद 42 रन ही बना सके.
रविचंद्रन अश्विन (31) और साहा ने इसके बाद 26 रन जोड़कर टीम को 322 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इसी स्कोर पर विश्वा फर्नाडो ने विकेट के पीछे खड़े निरोशन डिकवेला के हाथों अश्विन को कैच आउट कर भारत का छठा विकेट भी गिराया.
इसके बाद साहा और पांड्या ने बिना कोई विकेट गंवाए स्टम्प्स तक टीम को 329 के स्कोर तक पहुंचाया.
श्रीलंका के लिए पुष्पकुमारा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, वहीं संदाकन को दो और फर्नांडो को एक सफलता मिली.
तीन टेस्ट मैचों की इस सीरीज में भारत ने पिछले दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल कर 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.