अपराध समाचार
इलाहाबाद HC से हत्या मामले के दस्तावेज ‘गायब’, सीबीआई ने दर्ज किया चोरी का केस
- 188 Views
- March 14, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
इलाहाबाद हाईकोर्ट से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां हत्या के एक मामले से संबंधित दस्वेज ही गायब हो गए हैं. निचली अदालत और हाईकोर्ट दोनों ही स्थान से रिकार्ड गायब किया गया है. हाईकोर्ट के निर्देश पर आरंभिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
दो कर्मचारियों समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सीबीआई ने हाईकोर्ट के दो कर्मचारियों समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि दोनों कर्मचारियों की मिलीभगत से दस्तावेज गायब हुए. सीबीआई की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 20 से 30 हजार रुपये की लालच में हाईकोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाई गई है.