राजनीति
कांग्रेस-सपा में फंसा नया पेंच, प्रियंका ने अखिलेश से मांगी रायबरेली-अमेठी की 10 सीटें- सूत्र
यूपी चुनाव में अखिलेश और राहुल के गठबंधन के ज़रिए चुनावी दंगल को जीतने की हर कोशिश की जा रही है. 29 जनवरी को एक नया नारा मैदान में उतारा जा रहा है, ‘यूपी को ये साथ पसंद है’. इसकी थीम ली गयी है सलमान खान की फिल्म सुल्तान के गाने बेबी को बेस पसंद है से. लेकिन इन सबके बीच एक पेंच भी फंस गया है, प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से रायबरेली और अमेठी की सभी दस सीटें कांग्रेस के लिए मांगी हैं.
यूपी को राहुल-अखिलेश का साथ पसंद है!
ये चुनावी नारा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के चुनावी पंडितों ने गढ़ा है. उम्मीद है कि इसकी मदद से अखिलेश और राहुल के गठबंधन को भुनाया जा सकेगा. अब चूंकि अखिलेश और राहुल सियासत के युवा चेहरे हैं और दोनों पर किसी तरह का आरोप नहीं हैं. ऐसे में दोनों दलों को लग रहा है कि अगर जनता के सामने दोनों की दोस्ती को मिसाल के तौर पर पेश कर दिया जाए तो फिर बात बन सकती है.
राहुल और अखिलेश यूपी के लड़के !
यही नहीं कांग्रेस के चुनावी चाणक्य प्रशांत किशोर ने यूपी चुनाव में गठबंधन की तरफ से एक और बड़ा दांव खेला है. प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी और अखिलेश को यूपी का लड़का बताया है. खबर है कि कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के मंच से मतदाताओं से सीधा सवाल पूछा जाएगा कि वो यूपी के अपने दोनों लड़कों का साथ देंगे या गुजरात से आनेवाले नरेंद्र मोदी का ?
सीटों को लेकर फिर फंस सकता है पेंच– सूत्र
हालांकि गठबंधन के बाद भी कांग्रेस-समाजवादी पार्टी में फंसा पेंच फंस गया है. दोनों पार्टियां करीब-करीब अपने सभी उम्मीदवारों को घोषित कर चुकी हैं, लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि अमेठी और रायबरेली की सीटों को लेकर फिर पेंच फंस सकता है.
सपा पांच सीटों पर कर चुकी है उम्मीदवारों की घोषणा
खबर है कि प्रियंका गांधी ने अखिलेश तक संदेशा भिजवाया है कि अमेठी औऱ रायबरेली की सभी 10 सीटें कांग्रेस को दी जाएं. समाजवादी पार्टी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. आपको बता दें कि गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी के 298 और कांग्रेस के 105 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए समझौता हुआ है.
अमेठी से अखिलेश ने मुलायम सिंह के करीबी और राज्य के दिग्गज मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को मैदान में उतारा है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.