खेल
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाज़ी, उमेश की जगह भुवी की वापसी
- 306 Views
- January 19, 2017
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
विशाल लक्ष्य का पीछा कर जीत दर्ज करने वाली आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ कल दूसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाने की कोशिश करेगी.
लक्ष्य का पीछा करने में माहिर विराट कोहली ने मोर्चे से अगुवाई करके 300 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल करके भारत को करिश्माई जीत दिलाई. कोहली ने खुद 17वां वनडे शतक जड़ा. उनका बखूबी साथ दिया केदार जाधव ने जिसने 65 गेंद में शतक पूरा किया.
भारत एकमात्र टीम है जिसने तीन बार 350 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज की और तीनों बार कोहली ने शतक जमाया. पिछले मैच में हालांकि टीम की जीत के नायक जाधव साबित हुए जिन्होंने इंग्लैंड के कप्तान ईयोन मोर्गन समेत सभी को चौंका दिया.
मोर्गन ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हमने वैकल्पिक रणनीति अपनाई और विराट को निशाना बनाया लेकिन हमें जाधव की पारी का अंदेशा नहीं था. भारत के रन तेजी से बनते रहे और उन्हें विकेट से मदद मिली.’’ बाराबती स्टेडियम पर भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है और यहां 15 वनडे में से भारत ने 11 जीते हैं.
भारत की जीत में एकमात्र कमी महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह का खराब फॉर्म रही. दिल्ली के खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन के लिये भी मुश्किल हो सकती है क्योंकि अजिंक्य रहाणे ने दूसरे अभ्यास मैच में 83 गेंद में 91 रन बनाये. रोहित शर्मा चोटिल है जबकि ऋषभ पंत टीम में प्रवेश की दहलीज पर हैं. ऐसे में धवन के पास समय कम बचा है.
सभी की नजरें युवराज पर टिकी होंगी जो 300वें वनडे मैच से सिर्फ छह मैच दूर हैं. भारत की गेंदबाजी पहले मैच में औसत रही लेकिन मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कोहली ने कहा कि पिच बल्लेबाजों की ऐशगाह थी. आर अश्विन का प्रदर्शन भी औसत रहा लेकिन टीम प्रबंधन को बखूबी इल्म है कि वह किसी भी समय फार्म में लौट सकता है. उनके पास बैक अप स्पिनर अमित मिश्रा है .
इंग्लैंड को अगले दो मैच जीतने के लिये करिश्माई प्रदर्शन करना होगा. बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने के बाद टीम में लौटे कप्तान मोर्गन पर गेंदबाजों से अच्छा प्रदर्शन कराने का दबाव होगा .
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.