देश
12 रुपए का पैक अब 14 रुपए का, बढ़े दाम आज से ही लागू; कंपनी ने लागत बढ़ने का दिया हवाला
महंगाई का तड़का अब आपकी मैगी को भी लग गया है। इसे बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने मैगी के छोटे पैक की कीमत 12 रुपए से बढ़कर 14 रुपए कर ही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुस्तान यूनीलिवर (HUL) और नेस्ले ने चाय, कॉफी और मिल्क की कीमतें 14 मार्च से बढ़ा दी हैं। हिंदुस्तान यूनीलिवर ने कहा है कि लागत बढ़ने की वजह से इन चीजों के दाम बढ़ाए गए हैं।
मैगी के अलग-अलग पैक 9 से 16% तक महंगे
नेस्ले इंडिया ने ऐलान किया कि उसने मैगी की कीमतें 9 से 16% तक बढ़ा दी हैं। नेस्ले इंडिया ने मिल्क और कॉफी पाउडर की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। कीमतें बढ़ाने के बाद अब 70 ग्राम मैगी के एक पैकेट के लिए 12 रुपए के बजाय 14 रुपए चुकाना होगा। वहीं 140 ग्राम वाले मैगी मसाला नूडल्स की कीमत 3 रुपए यानी 12.5% बढ़ दई गई है। जबकि अब मैगी के 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए के बजाय 105 रुपए चुकाना होंगे। इस हिसाब से इसका दाम 9.4% बढ़ा है।
कितनी महंगी हुई चाय-कॉफी
- हिंदुस्तान यूनीलिवर ने Bru कॉफी की कीमतें 3-7% तक बढ़ाई हैं।
- ब्रू गोल्ड कॉफी जार की कीमतें भी 3-4% तक बढ़ गई हैं।
- इंस्टेंट कॉफी पाउच के दाम 3% से लेकर 6.66% तक बढ़ गए हैं।
- ताजमहल चाय की कीमतें 3.7% से लेकर 5.8% तक बढ़ गई हैं।
- ब्रूक बॉन्ड वैरिएंट के अलग-अलग चाय की कीमतें 1.5% से लेकर 14% तक बढ़ गई हैं।
मिल्क पाउडर भी हुआ मंहगा
नेस्ले ने एक लीटर वाले A+ मिल्क की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। पहले इसके लिए 75 रुपए की जगह अब 78 रुपए देने होंगे। नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर के दाम 3-7% तक बढ़ गए हैं।
वहीं 25 ग्राम वाले नेस्कैफे का पैक अब 2.5% महंगा हो गया है। इसके लिए 78 रुपए के बजाय अब 80 रुपए चुकाना होगा। इसके साथ ही 50 ग्राम वाले नेस्कैफे क्लासिक के लिए 145 रुपए के बजाय 150 रुपए चुकाने होंगे।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.