मनोरंजन
सुशांत के जीवन पर बन रही फिल्म ‘सुसाइड और मर्डर’ का पोस्टर रिलीज, मेकर विजय शेखर ने कही ये बात
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तकरीबन 40 दिन होने वाले हैं. लेकिन उनके फैंस अब भी इस दुख से उबर नहीं पा रहे. इस दुखद घटना ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है. वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर एक फिल्म बनने जा रही है. जिसका पोस्टर सामने आ चुका है. फिल्ममेकर विजय शेखर इस फिल्म को बनाने जा रहे हैं. फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है जो काफी तारीफ पा रहा है.
सुशांत के जीवन से इंस्पायर्ड इस फिल्म का जिक्र करने वाले प्रोड्यूसर विजय शेखर ने ZEE NEWS से फोन पर बातचीत की. विजय ने बताया कि सुशांत उनकी फिल्म का इंस्पिरेशन है. फिल्म की 55% स्क्रिप्टिंग पूरी हो चुकी है. विजय शेखर ने बताया कि यह फिल्म उन लोगों के लिए है जो कि नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं और इस कुछ लोगों की चालाकी का शिकार होते हैं. उनकी स्क्रिप्ट भी उसी तरह से डेवलप होती जा रही है.
विजय शेखर ने यह भी बताया कि यह फिल्म सुशांत की बायोपिक नहीं है सुशांत जैसे कई टैलेंटेड युवा मुंबई मायानगरी में आते हैं और नेपोटिज्म का शिकार होते हैं. ऐसे में यह हर उस लड़के की कहानी है जो कि छोटे शहरों से बॉलीवुड में नाम कमाने आते हैं. इस फिल्म में लीड रोल में एक्टर सचिन तिवारी हैं जो कि सुशांत लुक लाइक है.
सचिन के चयन पर विजय शेखर ने बताया कि जब उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि वह फिल्म बनाना चाहते हैं उस समय सोशल मीडिया पर ही लोगों ने सचिन के ढेर सारे वीडियो उन्हें फॉरवर्ड किए. ये वीडियो देखकर उन्हें कास्टिंग करने में देर नहीं की. फटाफट फोटो शूट किया गया और फिल्म का ऐलान दिया गया है.
शूटिंग की बात करें तो विजय शेखर ने बताया कि दिल्ली, पंजाब और मुंबई में फिल्म का शूट होगी. बाकी कास्टिंग पर अभी भी काम चल रहा है आउटसाइडर होने की वजह से उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है कुछ भी उनके साथ हुए हैं उसकी जानकारी वह कुछ समय बाद जरूर मीडिया के सामने लाएंगे.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.